पानी के लिए तरस रहा मुकुंदपुर

नारायणपुर: प्रखण्ड के कोरीडीह पंचायत अंतर्गत हेट टोला एवं मुकुंदपुर में पेयजल की घोर समस्या है. स्थिति यह है कि लोग रात में ही चापानलों पर लाइन लगा लेते हैं. दूर के गांव मोहडार एवं महतोडीह गांव से पानी लाना पड़ता है. गांव में तीन चापाकल हैं. जिनमें से दो खराब पड़े हैं. एक नया […]
नारायणपुर: प्रखण्ड के कोरीडीह पंचायत अंतर्गत हेट टोला एवं मुकुंदपुर में पेयजल की घोर समस्या है. स्थिति यह है कि लोग रात में ही चापानलों पर लाइन लगा लेते हैं. दूर के गांव मोहडार एवं महतोडीह गांव से पानी लाना पड़ता है. गांव में तीन चापाकल हैं. जिनमें से दो खराब पड़े हैं.
एक नया चापाकल पेयजल विभाग द्वारा लगाया गया है जो वर्तमान में चालू है. वह भी पानी देने से इनकार करने लगा है. तीन सौ की आबादी पेयजल की विकट समस्या से ग्रसित है. क्या कहते हैं ग्रामीण ग्रामीण फारुक शेख, सुभान शेख, फरीद शेख, लाल बाबू अंसारी समेत अन्य ने बताया कि गांव की समस्या के लिये विभाग के अधिकारियों समेत पंचायत प्रतिनिधियों को भी कई बार अवगत कराया. लेकिन इस दिशा में अब तक कोई पहल नहीं हुई.
पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया की पंचायत फंड में चापाकल मरमम्त के लिये कोई फंड नहीं है. फंड आते ही सभी खराब चापाकल की मरम्मत कर दिया जायेगा. वहीं विभाग के पदाधिकारी पंचायत को सारा व्यवस्था देने की बात कह कर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं. चापाकल मरम्मत मद में कोई फंड नहीं है. फंड आते ही इस समस्या का समाधान कर दिया जायेगा. जान मोहम्मद उप मुखिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










