सिंचाई कूप कार्य बरसात से पहले करें पूरा : बीडीओ

Published at :21 Apr 2015 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
सिंचाई कूप कार्य बरसात से पहले करें पूरा : बीडीओ

फोटो : 21 जाम 08 नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा प्रखंड कार्यालय में मनरेगा कार्य की समीक्षा बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार की अध्यक्षता में हुई. मौके पर उन्होंने सभी पंचायतों में जारी मनरेगा कार्यों की जानकारी प्राप्त की. श्री कुमार ने कहा कि मनरेगा द्वारा जितने भी सिंचाई कूप का निर्माण किया जा रहा है. […]

विज्ञापन

फोटो : 21 जाम 08 नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा प्रखंड कार्यालय में मनरेगा कार्य की समीक्षा बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार की अध्यक्षता में हुई. मौके पर उन्होंने सभी पंचायतों में जारी मनरेगा कार्यों की जानकारी प्राप्त की. श्री कुमार ने कहा कि मनरेगा द्वारा जितने भी सिंचाई कूप का निर्माण किया जा रहा है. सभी कूप को बरसात से पहले पूर्ण कर लें. साथ ही कार्य स्थल पर सूचना पट, पीने का पानी एवं छावं की व्यवस्था करने की भी बात कही. सुविधा नहीं होने पर उक्त पंचायत के पंचायत सेवक एवं रोजगार सेवक सहित मेठ पर भी कार्रवाई की जायेगी. मौके पर बीपीओ प्रदीप टोपो सहित सभी पंचायत सेवक एवं रोजगार सेवक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola