शहरडंगाल ने चितरंजन को हराया

फोटो: 22 जाम 10 खिलाडियों से परिचय प्राप्त करते समाजसेवी कराली चरण सर्खेल प्रतिनिधि, जामताड़ाआदर्श वेलफेयर क्लब के तत्वावधान में श्रीरामपुर खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल शहरडंगाल और चितरंजन के बीच खेला गया. इसमें शहरडंगाल ने चितरंजन को 90 रन से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए शहरडंगाल की टीम ने 20 ओवर […]
फोटो: 22 जाम 10 खिलाडियों से परिचय प्राप्त करते समाजसेवी कराली चरण सर्खेल प्रतिनिधि, जामताड़ाआदर्श वेलफेयर क्लब के तत्वावधान में श्रीरामपुर खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल शहरडंगाल और चितरंजन के बीच खेला गया. इसमें शहरडंगाल ने चितरंजन को 90 रन से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए शहरडंगाल की टीम ने 20 ओवर में 160 रन बनाये. जवाबी पारी में चितरंजन की टीम ने 70 रन बनाकर ऑल आउट हो गया. शहरडंगाल की ओर से शमसुल अंसारी ने 93 रन बनाये. उन्हें मैन ऑफ मैच दिया गया. क्लब की ओर से विजेता टीम को कप के साथ दस हजार रुपये नकद और उपविजेता को पांच हजार रुपये नकद दिया गया. इस अवसर पर समाजसेवी कराली चरण सर्खेल एवं जिप सदस्य आनंद टुडू, राजेश महतो, दशरथ महतो, सची कुमार आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










