कठडाबर गांव के जमीनी विवाद में मामला दर्ज

नारायणपुर. थाना के कठडाबर गांव में शुक्रवार को हुई जमीनी विवाद में अगजनी एवं पुलिस पर पथराव को लेकर नारायणपुर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले को लेकर प्रथम पक्ष के अब्दुल मजीद ने थाना कांड संख्या 138/2015 दर्ज कर भादवि की धारा 147,149,323,436,379,504 लगाया गया है. वहीं पुलिस के साथ दुर्व्यवहार […]
नारायणपुर. थाना के कठडाबर गांव में शुक्रवार को हुई जमीनी विवाद में अगजनी एवं पुलिस पर पथराव को लेकर नारायणपुर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले को लेकर प्रथम पक्ष के अब्दुल मजीद ने थाना कांड संख्या 138/2015 दर्ज कर भादवि की धारा 147,149,323,436,379,504 लगाया गया है. वहीं पुलिस के साथ दुर्व्यवहार तथा पुलिस वाहन को क्षति पहंुचाने को लेकर भी पुलिस की ओर से मामला दर्ज किया गया है. जिसका कांड संख्या 139/2015 है. अभी तक अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं की गई है. वहीं उक्त गांव में फिलहाल शांति का माहौल बताया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










