चिरेका कर्मी अपहरण मामले में

प्रतिनिधि, मिहिजामसेवानिवृत्त चिरेका कर्मी सुरेश रजक के अपहरण मामले मंे पुलिस चार अन्य संदिग्धों की तलाश मंे जुटी है. शनिवार को पुलिस ने घटनास्थल का दोबारा मुआयना किया. सूत्रों के मुताबिक कांड मंे शामिल बमभोला उर्फ संतोष के अन्य सहयोगियों की पहचान कर ली गयी है. सभी जल्द पुलिस की गिरफ्त मंे होंगे. पुलिस का […]
प्रतिनिधि, मिहिजामसेवानिवृत्त चिरेका कर्मी सुरेश रजक के अपहरण मामले मंे पुलिस चार अन्य संदिग्धों की तलाश मंे जुटी है. शनिवार को पुलिस ने घटनास्थल का दोबारा मुआयना किया. सूत्रों के मुताबिक कांड मंे शामिल बमभोला उर्फ संतोष के अन्य सहयोगियों की पहचान कर ली गयी है. सभी जल्द पुलिस की गिरफ्त मंे होंगे. पुलिस का मानना है कि कांड मंे शामिल सभी की गिरफ्तारी से कई अन्य मामले का उदभेदन होने की संभावना है. मालूम हो कि बमभोला ने अपने सहयोगियों के साथ सुरेश को मकान का नक्शा बनवा देने का भरोसा दिला कर अपहरण कर लिया था. उसने यह जताने का प्रयास किया कि अपहरणकर्ताओं ने फिरौती के लिये उसे भी बंधक बना लिया तथा उसे भी अपहरणकर्ताओं को पैसे देकर रिहा होना पड़ा है. पुलिस कांड के उदभेदन के लिए शहर एवं आसपास के इलाके में शातिर अपराधियों की कुंडली खंगाल रही है. बमभोला का पूर्व से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










