नियोजनालाय की बिजली सात माह से खराब

जामताड़ा. जिला नियोजनालय की बिजली अगस्त 2014 से खराब है. जिसकी जानकारी बिजली विभाग को लिखित रूप से दी गयी है. लेकिन विभाग की लापरवाही का खामियाजा छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है. आवेदन दिये सात महीना बीत गया है लेकिन विभाग अभी तक नींद में है. नियोजनालय से ऑन लाइन आवेदन, निबधंन- नविकरण किया […]
जामताड़ा. जिला नियोजनालय की बिजली अगस्त 2014 से खराब है. जिसकी जानकारी बिजली विभाग को लिखित रूप से दी गयी है. लेकिन विभाग की लापरवाही का खामियाजा छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है. आवेदन दिये सात महीना बीत गया है लेकिन विभाग अभी तक नींद में है. नियोजनालय से ऑन लाइन आवेदन, निबधंन- नविकरण किया जाता है जो काम पूरी तरह ठप है. विभाग के प्रधान लिपिक दिलीप मंडल ने बताया की नियोजनालय का पूरा काम बिजली पर आधारित है. मगर बिजली नहीं रहने से कई तरह की परेशानी हो रही है. लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है. क्या कहते हैं एसडीओबिजली विभाग के एसडीओ दीपक खालको ने बताया की दो दिन पूर्व ही वहां की बिजली की ठीक की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










