फिर नष्ट हुई अफीम की फसल

प्रतिनिधि, कुंडहितबीडीओ अरविंद कुमार ओझा एवं थाना प्रभारी केडी झा के नेतृत्व में मंगलवार को प्रतिबंधित अफीम की खेती को अभियान चलाकर नष्ट कि या गया. अफीम की खेती की सूचना समय पर न तो ग्रामीण पुलिस न ही गांव के ग्राम प्रधान द्वारा सूचना दिया गया. जिसके कारण कई जगहों से चीरा लगा कर […]
प्रतिनिधि, कुंडहितबीडीओ अरविंद कुमार ओझा एवं थाना प्रभारी केडी झा के नेतृत्व में मंगलवार को प्रतिबंधित अफीम की खेती को अभियान चलाकर नष्ट कि या गया. अफीम की खेती की सूचना समय पर न तो ग्रामीण पुलिस न ही गांव के ग्राम प्रधान द्वारा सूचना दिया गया. जिसके कारण कई जगहों से चीरा लगा कर अफीम निकाला जा चुका था. कुंडहित थाना क्षेत्र के फोडाकुसुम, झापदहा, श्रीमतडीह, मोगराडीह गांव में अफीम की खेती को नष्ट किया गया. लेकिन आज तक अफीम की खेती करने वाले पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. जिससे अफीम की खेती करने वालों का दिन व दिन मनोबल बढ़ता जा रहा है. बेखौफ होकर क्षेत्र में लोग अफीम की खेती कर रहे हैं. सूत्रों क ी अनुसार संबंधित गांव के ग्राम प्रधान की भी संलिप्ता मानी जा रही है. गांव के चौकीदार के द्वारा भी सूचना नहीं दिया जाता है. मौके पर एएसआइ शिवचरण उरांव, अर्जुन राय सहित पुलिस बल थे.———————–फोटो : 17 जाम 13 नष्ट करते सीओ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










