चुनाव में किसी प्रकार की शिकायत को दर्ज करवायें : डीसी

जामताड़ा : विधानसभा चुनाव में यदि किसी प्रकार की शिकायत अवाम को हो तो आप अविलंब जिला चुनाव नियंत्रण कार्यालय को दें. यह बातें उपायुक्त शशि रंजन प्रसाद सिंह ने प्रेस वार्ता में कही. श्री सिंह ने कहा कि इसके लिये दूरभाष संख्या 06433 223026 पर 24 घंटे आमजन संपर्क कर इसकी जानकारी दे सकते […]
जामताड़ा : विधानसभा चुनाव में यदि किसी प्रकार की शिकायत अवाम को हो तो आप अविलंब जिला चुनाव नियंत्रण कार्यालय को दें. यह बातें उपायुक्त शशि रंजन प्रसाद सिंह ने प्रेस वार्ता में कही. श्री सिंह ने कहा कि इसके लिये दूरभाष संख्या 06433 223026 पर 24 घंटे आमजन संपर्क कर इसकी जानकारी दे सकते हैं. उन्होंने कहा की शिकायत के बाद प्रशासन अविलंब कार्रवाई करें. इसके लिये यहां पर चाक चौबंद व्यवस्था की गयी है. जामताड़ा समाहरणालय में बी ब्लॉक के निचले तल्ले में यह नियंत्रण कक्ष बनाया गया है. यहां पर तीन पालियों में दंडाधिकारी तथा पुलिसकर्मी को लगाया गया है.
यहां की शिकायत को अविलंब शिकायत रजिस्टर पर अंकित कर संबंधित विभाग के नोडल पदाधिकारी के पास कार्रवाई के लिये भेजा जायेेगा. इसी कक्ष में पैड न्यूज के लिये एक टेलीविजन सेट लगाया गया है जो प्रत्याशियों की खबरों पर नजर पैनी नजर रखेगी. जिले में कुल 1478 बैलेट यूनिट तथा 780 कंट्रोल यूनिट का इस्तेमाल किया जायेगा . वहीं जिले में मतदान को सफल रूप से संपन्न कराने के लिये 3 हजार 201 मतदान कर्मी को लगाया गया है. उन्होंने कहा कि समाहरणालय स्थित ब्लॉक ए मेसो कार्यालय में जामताड़ा तथा नाला विधानसभा के प्रत्याशी आगामी 13 तथा 18 दिसंबर को नामांकन परचा से लेकर अन्य खर्च की विवरणी की जांच की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










