ओके ::: विश्व विकलांगता दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

एक आवेदन दें, मिलेगी कानूनी सहायतासदर अस्पताल में प्रत्येक 25 तारीख को होती है नि:शक्तों की जांचकोर्ट प्रतिनिधि, जामताड़ाविश्व विकलांगता दिवस के अवसर पर व्यवहार न्यायालय परिसर में बुधवार को विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव प्रभाकर सिंह की अध्यक्षता में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में आये व्यक्तियों को नि:शक्त के अधिकार […]
एक आवेदन दें, मिलेगी कानूनी सहायतासदर अस्पताल में प्रत्येक 25 तारीख को होती है नि:शक्तों की जांचकोर्ट प्रतिनिधि, जामताड़ाविश्व विकलांगता दिवस के अवसर पर व्यवहार न्यायालय परिसर में बुधवार को विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव प्रभाकर सिंह की अध्यक्षता में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में आये व्यक्तियों को नि:शक्त के अधिकार और कानूनी अधिकार की जानकारी दी गयी. श्री सिंह ने कहा कि नि:शक्त अपने को कभी कमजोर और नि:सहाय नहीं समझे. नि:शक्त क ो कानूनी सहायता लेना है तो डीएलएसए कार्यालय में आकर मात्र एक आवेदन दें. उन्हें मिलने वाली सभी तरह की कानूनी सहायता प्राप्त होंगी. वहीं सिविल सर्जन डॉ बीके साहा ने नि:शक्त के चिकित्सीय सुविधा के साथ-साथ मिलने वाली सभी सुविधाओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह के 25 तारीख को नि:शक्त की जांच के लिये सदर अस्पताल में शिविर लगाया जाता है. जांच के बाद प्रमाण पत्र दिया जाता है. शिविर को सब जज मो एसएस फातमी, रजिस्ट्रार सूर्यमणि त्रिपाठी ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर डीएलएसए के सहायक विजय कु मार सिन्हा, नरेंद्र कुमार, अरविंद कुमार सिंह, पिंटू गुप्ता, मुकेश कुमार सिंह, मो सौफियान आदि उपस्थित थे. ……………..फोटो: 3 जाम 45 मंचासीन न्यायीक पदाधिकारीगण, 46 उपस्थित ग्रामीण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










