घर से भागी लड़की कोलकाता से बरामद

मिहिजाम . देह व्यापार के लिये बहला फुसला कर घर से भगायी गयी युवती को कोलकाता रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया गया. यह मामला चित्तरंजन थाना क्षेत्र के एरिया पांच का है.यहां झोपड़ी में रहने वाली 16 वर्षीय लड़की देह व्यापार से कई दिनों से जुड़ी हुई थी. वह पास के ही 14 वर्षीय […]
मिहिजाम . देह व्यापार के लिये बहला फुसला कर घर से भगायी गयी युवती को कोलकाता रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया गया. यह मामला चित्तरंजन थाना क्षेत्र के एरिया पांच का है.यहां झोपड़ी में रहने वाली 16 वर्षीय लड़की देह व्यापार से कई दिनों से जुड़ी हुई थी. वह पास के ही 14 वर्षीय एक अन्य लड़की को देह व्यापार के लिये घर से भगा कर कोलकाता ले गयी. इस मामले की सूचना लड़की के परिजनों ने पुलिस को दी. इसके बाद चित्तरंजन पुलिस हरकत में आई और एएसआइ एमडी हसन और सहयोगी रंजीत कुमार लड़की की खोजबीन में जुट गये. पुलिस ने थाना क्षेत्र के दलाल को हांसीपहाड़ी से हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की. इसके बाद लड़कियों के कोलकाता में होने की जानकारी मिली. पुलिस ने तत्काल कोलकाता स्टेशन पर तैनात जीआरपी को सूचित किया और दोनों लड़कियों को धर-दबोचा गया. परिजन दोनों लड़कियों को लाने के लिये कोलकाता रवाना हो गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










