ओके...प्रखंड स्तरीय स्वीप दल की बैठक

Published at :10 Nov 2014 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
ओके...प्रखंड स्तरीय स्वीप दल की बैठक

फ ोटो: 10 जाम 06 संबोधित करते बीडीओ, 07 उपस्थित पदाधिकारी कुंडहित . विकास भवन में बीडीओ अरविंद ओझा ने प्रखंड स्तरीय स्वीप दल के साथ बैठक की. इसमें मतदाताओं को जागरूक करने के लिये विचार-विमर्श किया गया. सभी विद्यालयों में सात व 14 दिसंबर को प्रभात फेरी निकालने, वाद-विवाद प्रतियोगिता, खेलकूद प्रतियोगिता सहित आंगनबाड़ी […]

विज्ञापन

फ ोटो: 10 जाम 06 संबोधित करते बीडीओ, 07 उपस्थित पदाधिकारी कुंडहित . विकास भवन में बीडीओ अरविंद ओझा ने प्रखंड स्तरीय स्वीप दल के साथ बैठक की. इसमें मतदाताओं को जागरूक करने के लिये विचार-विमर्श किया गया. सभी विद्यालयों में सात व 14 दिसंबर को प्रभात फेरी निकालने, वाद-विवाद प्रतियोगिता, खेलकूद प्रतियोगिता सहित आंगनबाड़ी सेविका, सहिया, जल सहिया तथा पीडीएस दुकानदारों के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. बीडीओ ने सभी बूथों पर अधिक से अधिक मतदान कराने की अपील की. कहा कि जिस बूथ और पंचायत पर ज्यादा से ज्यादा मतदान होगा वहां के वार्ड सदस्य से लेकर मुखिया तक को पुरस्कृत किया जायेगा. मौके पर प्रमुख पानमुनी हांसदा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमित कुमार, उपप्रमुख ननीचुड़ा चौधरी, बीपीओ चमेली टुडू सहित मुखिया समिति, जल सहिया, शिक्षक मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola