ओके... विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

Published at :09 Nov 2014 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
ओके... विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

फोटो: 9 जाम 09 संबोधित करते डीएलएसए के सचिव पी सिंह, 10 उपस्थित महिला व अन्य जामताड़ा कोर्ट . राष्ट्रीय विधिक साक्षरता दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकारी के तत्वावधान में शहरडाल पंचायत भवन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उदघाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह सब जज प्रभाकर […]

विज्ञापन

फोटो: 9 जाम 09 संबोधित करते डीएलएसए के सचिव पी सिंह, 10 उपस्थित महिला व अन्य जामताड़ा कोर्ट . राष्ट्रीय विधिक साक्षरता दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकारी के तत्वावधान में शहरडाल पंचायत भवन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उदघाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह सब जज प्रभाकर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. श्री सिंह ने कहा कि प्रत्येक वर्ष नौ नवंबर को राष्ट्रीय विधिक साक्षरता दिवस मनाया जाता है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय साक्षरता के तहत निर्णय लिया गया कि गरीब व्यक्ति विधिक सेवा से वंचित नहीं हो. व्यवहार न्यायालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय में कानूनी सहायता के लिये ऐसे व्यक्ति आवेदन दे सकते हैं. वहीं 50 हजार आय वाली महिला भी कानूनी सहायता के लिए आवेदन दे सकती हैं. घरेलू हिंसा और महिला के नये कानूनी अधिकारों की जानकारी शिविर में दी गयी.इस अवसर पर कोर्ट मैनेजर शुभेंदु मोहंती, अधिवक्ता सुरेश प्रसाद सिंह, ओंकार सेवा सदन के एसएस हाजरा ने शिक्षा, महिला के कानूनी अधिकार, दहेज उत्पीड़न की विस्तृत जानकारी दी. मंच का संचालन डीएलएसए के सहायक विजय कुमार सिन्हा ने किया. कार्यक्रम का आयोजन ओंकार सेवा सदन मिहिजाम की ओर से किया गया था. मौके पर शहरडाल के मुखिया कोल, अधिवक्ता मुकेश कुमार सिंह उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola