ओके:: चिरेका में मनी देशबंधु चित्तरंजन दास की जयंती

Published at :05 Nov 2014 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
ओके:: चिरेका में मनी देशबंधु चित्तरंजन दास की जयंती

प्रतिनिधि, मिहिजामदेशबंधु चित्तरंंजन दास का 145 वां जन्म दिवस समारोह चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना के प्रशासनिक भवन में बुधवार को मनाया गया. चिरेका महाप्रबंधक सीपी तायल ने चित्तरंजन दास की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. श्री तायल ने कर्मचारियों, पर्यवेक्षकों व अधिकारियों से चित्तरंजन दास के बताये मार्ग पर चलने की गुजारिश की. उन्होंने […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मिहिजामदेशबंधु चित्तरंंजन दास का 145 वां जन्म दिवस समारोह चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना के प्रशासनिक भवन में बुधवार को मनाया गया. चिरेका महाप्रबंधक सीपी तायल ने चित्तरंजन दास की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. श्री तायल ने कर्मचारियों, पर्यवेक्षकों व अधिकारियों से चित्तरंजन दास के बताये मार्ग पर चलने की गुजारिश की. उन्होंने कहा कि भारत की स्वतंत्रता के लिये उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. वहीं चिरेका प्रशासनिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में देशभक्ति गीत छात्राओं ने प्रस्तुत किया. मौके पर चिरेका महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष अमिता तायल व अन्य सदस्यों ने 145 दीप प्रज्वलित किये. मौके पर मुख्य यांत्रिक इंजीनियर जीएल राजोरिया, वित्त सलाहकार गुरुदेव सिंह, मुख्य विद्युत इंजीनियर हरिंद्र राव, भंडार नियंत्रक दयाल आर्या आदि थे………..फोटो: 5 जाम 05 चित्तरंजन दास की मूति पर माल्यार्पण करते महाप्रबंधक, 06 स्वागत गीत गाते लडकियां, 07 उपस्थित चिरेका महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष व अन्य

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola