फर्नीचर दुकान से नौ लाख के समानों की चोरी

जामताड़ा : नगर थाना क्षेत्र से मात्रा आधा किमी दूर पर एक फर्नीचर दुकान से नौ लाख रुपये मूल्य के समानों की चोरी की प्राथमिकी थाने में दर्ज करायी गयी है. जामताड़ा-दुमका रोड के बस स्टैंड की समीप ओम फर्नीचर नामक दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. दुकान के मालिक मिंटू […]
जामताड़ा : नगर थाना क्षेत्र से मात्रा आधा किमी दूर पर एक फर्नीचर दुकान से नौ लाख रुपये मूल्य के समानों की चोरी की प्राथमिकी थाने में दर्ज करायी गयी है. जामताड़ा-दुमका रोड के बस स्टैंड की समीप ओम फर्नीचर नामक दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है.
दुकान के मालिक मिंटू केडिया के थाना में दिये आवेदन में कहा कि बीती रात अज्ञात चोरों ने उसके दुकान में रखे कीमती सोफा, जवान, पलंग सहित अन्य समान की चोरी कर ली है. सूचना पाकर पुलिस उक्त दुकान पहुंची तथा निरीक्षण कर लोगों से पूछताछ किया.
पीड़ित दुकानदार ने बताया कि दुकान के शटर को तोड़कर चोर दुकान में प्रवेश किया. उन्होंने पुलिस को दिये बयान में कहा कि इनके समानों का ले जाने के लिये ट्रक आदि का इस्तेमाल किया गया होगा. बताया जाता है कि दुकान का इंश्योरेंश किया हुआ है.
इलाके की बड़ी घटना : जिले में चोरी की वारदात की यह सबसे बड़ी घटना है.
दुकान मालिक के अनुसार चोरी किये समानों की कीमत लगभग नौ लाख है. भारी वाहन का प्रयोग दुकान के मालिक के अनुसार चोरी किये समानों को ले जाने के लिए चोरों ने ट्रक या अन्य वाहन का प्रयोग किया होगा. क्योंकि दुकान से भारी समानों जैसे सोफा, पलंग की चोरी हुई है. जिसे ले जाना आसान नहीं है.
क्या कहते हैं पदाधिकारी : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजबली शर्मा ने घटना की पुष्टी करते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. प्रथम दृष्टया चोरी की घटना संदेहास्थत प्रतीत होती है. इसकी जांच चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










