मिहिजाम पुलिस पिकअप वैन से 13 दुधारू गाय व दो बछड़ा किया जब्त

Updated:
विज्ञापन
मिहिजाम पुलिस पिकअप वैन से 13 दुधारू गाय व दो बछड़ा किया जब्त

रात्रि गश्त के दौरान एएसआई गणेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहरडाल रेल ओवरब्रिज के समीप एक संदिग्ध पिकअप वैन को रोका.

विज्ञापन

मिहिजाम. मिहिजाम झारखंड के रास्ते पश्चिम बंगाल में हो रही पशु तस्करी पर पुलिस ने कार्रवाई की है. शनिवार की देर रात मिहिजाम पुलिस को रात्रि गश्ती के दौरान मवेशी तस्करी के एक संगठित प्रयास को नाकाम करने में सफल हुई है. रात्रि गश्त के दौरान एएसआई गणेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहरडाल रेल ओवरब्रिज के समीप एक संदिग्ध पिकअप वैन को रोका. जांच के दौरान वाहन से 13 दुधारू गाय एवं दो बछड़े बरामद किए गए हैं. वाहन में मौजूद लोगों से पूछताछ में बताया गया कि पशुओं को बिहार के छपरा से पश्चिम बंगाल के बर्नपुर ले जाया जा रहा था. पुलिस ने तत्काल वाहन को जब्त कर थाना ले आयी तथा मौके से चार लोगों को हिरासत में लिया गया. थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे ने बताया कि इस मामले में चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपित में अखिलेश राय निवासी छपरा, रामअवतार यादव निवासी बक्सर, रोहित रंजन यादव निवासी हीरापुर पश्चिम बंगाल तथा अनिल कुमार यादव आरा भोजपुर बिहार शामिल हैं. पुलिस ने इस मामले में मिहिजाम थाना कांड संख्या 02/26 के तहत पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया है. बरामद पशुओं को गौशाला जामताड़ा भेज दिया गया. थाना प्रभारी ने कहा कि मवेशी तस्करी के पीछे सक्रिय नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Binay Kumar

लेखक के बारे में

By Binay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola