जसीडीह के कांस्टेबल काजू दास को हाइवा ने कुचला, मौत

Updated at : 08 Feb 2018 4:46 AM (IST)
विज्ञापन
जसीडीह के कांस्टेबल काजू दास को हाइवा ने कुचला, मौत

बगोदर के गोपालडीह के समीप हादसे में दो मरे गिरिडीह/बगोदर/जामताड़ा. बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड गोपालडीह के समीप हाइवा की चपेट में आने से जामताड़ा पुलिस बल के एक कांस्टेबल समेत दो लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में जामताड़ा जिला पुलिस का कांस्टेबल 30वर्षीय काजू दास तथा बोलेरो का चालक 32वर्षीय तापू महथा […]

विज्ञापन

बगोदर के गोपालडीह के समीप हादसे में दो मरे

गिरिडीह/बगोदर/जामताड़ा. बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड गोपालडीह के समीप हाइवा की चपेट में आने से जामताड़ा पुलिस बल के एक कांस्टेबल समेत दो लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में जामताड़ा जिला पुलिस का कांस्टेबल 30वर्षीय काजू दास तथा बोलेरो का चालक 32वर्षीय तापू महथा है. बताया जाता है कि मंगलवार की रात को एसबीआइ मुख्य ब्रांच जामताड़ा से रेमिटेंस लाने जामताड़ा से कैश वैन को लेकर कई वाहन जीटी रोड होते हुए पटना जा रहा था.
स्कॉट में एक बोलेरो पर कांस्टेबल काजू समेत चार जवान शामिल थे. इस वाहन का टायर गोपालडीह के पास पंक्चर हो गया. चालक तापू ने वाहन को जीटी रोड के किनारे रोक दिया और टायर बदलने लगा. इस दौरान कांस्टेबल काजू दास बोलेरो के चालक को लाइट दिखा रहा था. इसी बीच रात लगभग 10 बजे डुमरी की ओर से आ रहे एक हाइवा (जेएच10बीबी-9298) ने बोलेरो को धक्का मार दिया.
जसीडीह के कांस्टेबल काजू दास…
इस घटना में टायर बदल रहा चालक तापू व कांस्टेबल काजू बुरी तरह घायल हो गया. मामले की सूचना पर 15 मिनट में पहुंचे बगोदर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने घायलों को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया. इलाज के क्रम में दोनों की मौत हो गयी. इधर घटना के बाद घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर हाइवा को खड़ा कर चालक फरार हो गया.
बुधवार को हुआ पोस्टमार्टम :
बुधवार की सुबह थाना प्रभारी ने शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल गिरिडीह भेजा गया. गिरिडीह में जिला मेंस पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारी बजरंगी यादव, संजय कुमार ठाकुर समेत कई कर्मी भी सदर अस्पताल पहुंचे. पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर परिजन जसीडीह चले गये.
वाहन धराया चालक फरार :
थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया धक्का मारनेवाले वाहन को जब्त कर लिया गया है. वाहन का चालक फरार है. इस मामले में वाहन चालक पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
जामताड़ा में मुआवजे के लिए सड़क जाम
जामताड़ा में पदस्थापित था जवान
घटना में मारा गया कांस्टेबल काजू दास देवघर जिले के जसीडीह थाना इलाके के आजन टोला निवासी बलभद्र दास का पुत्र थे. बैच नंबर 168 का यह पुलिस जवान जामताड़ा जिले में पदस्थापित था. जबकि मृत चालक तापस महतो जामताङा जिले के जामताड़ा थाना इलाके के सरसोडीह थाना निवासी कार्तिक चंद्र महथा का पुत्र था. तापस निजी वाहन का चालक था. बुधवार की सुबह थाना प्रभारी ने मृतकों के शव का पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल गिरिडीह भेजा गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola