Gridih News : बिना लाइसेंस चल रही दुकानों में छापामारी, लगाया जुर्माना

Updated at : 09 Apr 2026 1:10 AM (IST)
विज्ञापन
Gridih News : बिना लाइसेंस चल रही दुकानों में छापामारी, लगाया जुर्माना

Gridih News : मिलावटखोरी के खिलाफ चला अभियान

विज्ञापन

Gridih News : प्रतिनिधि, गिरिडीह. डीसी रामनिवास यादव के आदेश पर जिले में मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम में बुधवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ राजा कुमार ने बड़ा चौक और तिरंगा चौक क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया. इस दौरान कई दुकानों में गंभीर अनियमितताएं पायी गयीं, जिस पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना, नोटिस और खाद्य सामग्री की जब्ती की गयी. निरीक्षण के दौरान बड़ा चौक स्थित मनोज जैन की मसाला दुकान बिना फूड लाइसेंस संचालित पायी गयी. इस पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया तथा सात दिनों के भीतर लाइसेंस बनवाने और दुकान परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. वहीं अजय जैन की मसाला दुकान को इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया. उन्हें खाद्य प्रतिष्ठान में सुधार करने और मिसब्रांडेड सामान की बिक्री नहीं करने का आदेश दिया गया. तिरंगा चौक क्षेत्र में संपूर्णा टी नामक दुकान के संचालक ऋषभ सर्वागी के यहां बिना वैध फूड लाइसेंस और गलत लेबलिंग वाली चायपत्ती बिक्री करते पाये जाने पर नोटिस जारी किया गया. साथ ही उनके गोदाम से 150 किलो चायपत्ती जब्त की गयी, उन्हें निर्देश दिया गया कि आगे से सही लेबलिंग और वैध फूड लाइसेंस नंबर के साथ ही चायपत्ती की बिक्री करें. जांच में मिलावटी मिली 15 केजी हल्दी को किया गया नष्ट : लहरी फ्लावर मिल के संचालक शंकर लाल लहरी की दुकान में भी गंभीर अनियमितताएं सामने आयीं .यहां मिलावटी हल्दी पाये जाने पर मौके पर ही रासायनिक जांच की गई, जिसमें हल्दी पाउडर में चंपई रंग और पिसा हुआ चावल मिलाया जाना प्रमाणित हुआ. खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मौके पर ही 15 किलो मिलावटी हल्दी नष्ट कर दी. दुकानदार को सात दिनों के भीतर फूड लाइसेंस बनवाने, प्रतिष्ठान में साफ-सफाई रखने और मसालों को सही पैकेजिंग, फूड लाइसेंस नंबर व एक्सपायरी डेट के साथ बेचने का निर्देश दिया गया. साथ ही कड़ी चेतावनी भी दी गई. इसके अलावा गुड्डू साव और राहुल अग्रवाल की किराना दुकानों को बिना फूड लाइसेंस संचालित पाए जाने पर सात दिनों के भीतर लाइसेंस बनवाने का नोटिस जारी किया गया. खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि मिलावटखोरी और बिना लाइसेंस खाद्य सामग्री की बिक्री किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जायेगी. आगे भी जिले में लगातार जांच अभियान चलाया जायेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola