Gridih News : उदनाबाद में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू

Updated:
विज्ञापन
Gridih News : उदनाबाद में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू

Gridih News : राधा-कृष्ण व सीता राम, हनुमानजी की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन

Gridih News : प्रतिनिधि, गिरिडीह. मुफस्सिल क्षेत्र उदनाबाद में श्री श्री 1008 श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सह राधा कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ. मौके पर 2500 महिलाएं व युवतियां यज्ञस्थल उदनाबाद से माथे पर कलश लेकर बाबा दुखहरण नाथ मंदिर तक पहुंची. इसमें पूरनानगर, मोहनपुर पंचायत के अलावा गांडेय प्रखंड एवं गिरिडीह नगर क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु भी शामिल थे. कलश यात्रा के साथ राधा-कृष्ण की झांकी, सीता, राम व हनुमान के साथ रथ चल रहा था. इसमें पारंपरिक वाद्ययंत्र ढोल-नगाड़े की धुन के साथ श्रद्धालु ‘अधर्म का नाश हो, धर्म की जय हो, जय श्री राम, जय हनुमान…’ आदि का उद्घोष करते चल रहे थे.

झांकी ने कलश यात्रा को दी भव्यता :

कलश यात्रा में यज्ञाचार्य जितेंद्र उपाध्याय तथा बनारस से आये पंडितों ने भी भाग लिया. बाबा दुखहरण मंदिर स्थित उसरी नदी किनारे जल भरने के पश्चात पुनः यज्ञ मंडप में सभी कलशों को रखा गया. कार्यक्रम में बोकारो से झांकी, रथ व भांगड़ा की टीम ने भव्यता प्रदान की. कलश यात्रा के पूर्व सुबह से ही नवयुवकों की टोली ने पूरे क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया. आयोजन की सफलता के लिए यज्ञ के संरक्षक दिलीप उपाध्याय, अध्यक्ष विनय कुमार सिन्हा, सचिव उदय वर्मा, जगदीश वर्मा, कोषाध्यक्ष नरेश यादव, संयोजक भिखारी मास्टर, व्यवस्थापक दीपक पंडित, मीडिया प्रभारी दीपक उपाध्याय, विनोद राणा, अनूप सिन्हा, श्याम प्रजापति, मुख्य यजमान दिग्विजय उपाध्याय सहित साथ ग्रामीण सक्रिय हैं. यह जानकारी यज्ञ कमेटी के मीडिया प्रभारी दीपक उपाध्याय ने दी.

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola