Gridih News : तिसरी : लेढ़वा पहाड़ी के जंगल में महिला की हत्या कर शव को जलाया

Updated:
विज्ञापन
Gridih News : तिसरी : लेढ़वा पहाड़ी के जंगल में महिला की हत्या कर शव को जलाया

Gridih News : नारोटांड़ और थानसिंहडीह गांव के बीच स्थित है यह सुनसान जंगल क्षेत्र

विज्ञापन

Gridih News : प्रतिनिधि, तिसरी. लोकाई थाना अंतर्गत लेढ़वा पहाड़ी के जंगल में बुधवार की सुबह लगभग 30 वर्षीया एक अज्ञात महिला का अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. सूचना मिलते ही लोकाई नयनपुर थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. जानकारी के अनुसार, सुबह करीब सात बजे ग्रामीणों ने जंगल के बीच मुख्य पथ के पास शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी. घटनास्थल नारोटांड़ और थानसिंहडीह गांव के बीच स्थित एक सुनसान जंगल क्षेत्र में है. प्रारंभिक जांच में शव की स्थिति संदिग्ध पायी गयी है. आशंका जतायी जा रही है कि महिला की हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया हो, इसके बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को जलाने का प्रयास किया गया. घटनास्थल के पास से तेल का एक डिब्बा और रस्सी भी बरामद की गयी है. पुलिस के अनुसार, शव एक से दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है. हालांकि मौके पर किसी प्रकार के संघर्ष के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं. मृतका ने हल्के नीले रंग का सूट पहन रखा था. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया गया है और महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस आसपास के ग्रामीणों से जानकारी ले रही है तथा हत्या के कारणों और आरोपियों का पता लगाने में जुटी है.

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola