जगवाडीह गांव में निर्माणाधीन शौचालय का कम गड्ढा देख बिफरे
Updated at : 10 Jan 2018 5:09 AM (IST)
विज्ञापन

मुखिया को लगायी फटकार नारायणपुर : उप विकास आयुक्त भोर सिंह यादव ने मंगलवार को प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में संचालित सरकारी योजनाओं का भौतिक निरीक्षण किया. इस दौरान बाल विकास परियोजना का हाल व केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति देख नाराजगी जतायी. वहीं बाल विकास परियोजना कार्यालय से पदाधिकारी गायब पाये गये. इसे लेकर […]
विज्ञापन
मुखिया को लगायी फटकार
नारायणपुर : उप विकास आयुक्त भोर सिंह यादव ने मंगलवार को प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में संचालित सरकारी योजनाओं का भौतिक निरीक्षण किया. इस दौरान बाल विकास परियोजना का हाल व केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति देख नाराजगी जतायी. वहीं बाल विकास परियोजना कार्यालय से पदाधिकारी गायब पाये गये. इसे लेकर बीडीओ जाहिर आलम को अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. वहीं पोस्ता में बेहतर शौचालय निर्माण को लेकर मुखिया की सराहना की. डीडीसी ने टोपाटांड़ के जगवाडीह गांव में शौचालय का जायजा लिया. कम गड्ढा देख उसे अविलंब सुधारने की बात कही.
वहीं उन्होंने मुखिया को भी फटकार लगाते हुए अच्छे काम करने की नसीहत दी. क्रम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय पोस्ता विद्यालय का भी निरीक्षण किया. जिसमें प्रधानाध्यपक त्रिपुरारी साह छोड़ कर संजय कुमार साव और ममता कुमारी अनुपस्थित पायी गयीं. उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय जगवाडीह में ताला लटका मिलने पर सचिव फारूक अंसारी पर कार्रवाई करने को कहा. क्रम में वे पांडेडीह के आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया. जिसमें बच्चे अनुपस्थिति पाये गये. डीडीसी ने सभी सुपरवाइजर को नारायणपुर प्रखंड के आसपास निवास करने काे कहा. मौके पर तापस लायक समेत कई अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




