जामताड़ा में 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह 25 व 26 अप्रैल को

Updated:
विज्ञापन
जामताड़ा में 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह 25 व 26 अप्रैल को

जामताड़ा. जामताड़ा के यज्ञ मैदान में 25 और 26 अप्रैल को 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह होगा.

विज्ञापन

– बॉलीवुड स्टार चंकी पांडे होंगे विशेष अतिथि : तरुण गप्ता संवाददाता, जामताड़ा. जामताड़ा के यज्ञ मैदान में 25 और 26 अप्रैल को 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह होगा. इसकी जानकारी आयोजक तरुण कुमार गुप्ता, संयोजक नित्य गोपाल सिंह और प्रभारी मोहनलाल बर्मन ने संयुक्त रूप से बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. आयोजकों ने बताया कि यह सामूहिक विवाह कार्यक्रम पहले ही होना था, लेकिन चुनाव की वजह से इसे स्थगित करना पड़ा. उस दौरान कई कन्याओं की शादी संपन्न हो चुकी हैं, परंतु जो कन्याएं अब भी इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहती हैं, वे आवेदन कर सकती हैं. 25 अप्रैल की शाम 6 बजे से कन्याओं के लिए मेहंदी रस्म का आयोजन होगा. साथ ही गीत-संगीत संध्या का आयोजन भी होगा, जिसमें स्थानीय कलाकार और महिलाएं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगीं. 26 अप्रैल की शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक सामूहिक विवाह एवं बारात का स्वागत होगा. वर-वधू के जयमाला, पंडितों के मंत्रोच्चारण से विवाह संस्कार, आशीर्वाद समारोह, वर-वधू सहित अतिथियों के लिए विशेष खान-पान की व्यवस्था रहेगी. इस वर्ष समारोह की विशेषता यह है कि बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता चंकी पांडे स्वयं जामताड़ा पहुंचकर 51 कन्याओं को आशीर्वाद देंगे. आयोजक तरुण कुमार गुप्ता ने कहा चंकी पांडे का इस कार्यक्रम में शामिल होना जामताड़ा के लिए गौरव का विषय है.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola