दो साल पहले लगा ट्रांसफॉर्मर, अबतक नहीं आयी बिजली, सड़क भी जर्जर

Updated at : 03 Jan 2018 2:57 AM (IST)
विज्ञापन
दो साल पहले लगा ट्रांसफॉर्मर, अबतक नहीं आयी बिजली, सड़क भी जर्जर

नाला : प्रखंड का टेसजुड़िया आदिवासी टोला का पुराना पाड़ा के लोगों की समस्याओं के समाधान के प्रति न जनप्रतिनिधि गंभीरता दिखा रहे हैं और न ही प्रशासनिक पदाधिकारी. टोला के लोग सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा पेयजल, आवास आदि बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहे हैं. सबसे बड़ी समस्या गांव में बिजली का नहीं होना है. जबकि […]

विज्ञापन

नाला : प्रखंड का टेसजुड़िया आदिवासी टोला का पुराना पाड़ा के लोगों की समस्याओं के समाधान के प्रति न जनप्रतिनिधि गंभीरता दिखा रहे हैं और न ही प्रशासनिक पदाधिकारी. टोला के लोग सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा पेयजल, आवास आदि बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहे हैं. सबसे बड़ी समस्या गांव में बिजली का नहीं होना है. जबकि यह गांव प्रमुख का पैतृक गांव भी है. जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक पदाधिकारियों की हर बैठक में घर-घर विकास पहुंचाने का मुद्दा उठता है,

लेकिन विकास की ये बातें बैठकों व कागजों तक ही सीमित रह जाती है. दो साल पहले यहां 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया था, लेकिन आज तक बिजली नहीं पहुंची. 150 घरों की आबादी आज भी बिजली आने की उम्मीद जगाये हुए है. पेयजल की समस्या के निदान के लिए बंद चापानल दुरुस्त तो करा दिये गये, लेकिन अब भी पीने लायक पानी नहीं निकल रहा. जलस्तर भी काफी नीचे चला गया है. पानी लेने के लिए लंबी कतार लग जाती है. गांव की सड़क इस कदर जर्जर हो चुकी है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है.

कहते हैं प्रमुख
बिजली समस्या को लेकर संबंधित विभाग के जेइ, एइ तथा एसी तक संपर्क किया गया. आज तक सकारात्मक पहल नहीं हुई. विभाग से जल्द से जल्द बिजली बहाल करने की मांग की है.
जियाराम हेंब्रम, प्रमुख
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola