जान जोखिम में डाल लोग पार कर रहे बंद रेलवे फाटक
Updated at : 26 Dec 2017 5:31 AM (IST)
विज्ञापन

ऐसे लापरहवाही में कई लोग हादसे के हो चुके हैं शिकार जामताड़ा : बंद रेल फाटक को पार करने की परंपरा कोई नयी नहीं है. जल्दबाजी में अपने गणतव्य तक पहुंचने के लिए लोग बेधड़क बंद रेलवे फाटक को पार करते रहते हैं. बाइक वाले अवरोधक के नीचे से बाइक टेढ़ा कर पार कर चले […]
विज्ञापन
ऐसे लापरहवाही में कई लोग हादसे के हो चुके हैं शिकार
जामताड़ा : बंद रेल फाटक को पार करने की परंपरा कोई नयी नहीं है. जल्दबाजी में अपने गणतव्य तक पहुंचने के लिए लोग बेधड़क बंद रेलवे फाटक को पार करते रहते हैं. बाइक वाले अवरोधक के नीचे से बाइक टेढ़ा कर पार कर चले जाते हैं, तो महिलाएं और बच्चे भी आराम से बंद रेल फाटक को पार कर जाते हैं. रेल प्रशासन भी इसे नजर अंदाज कर जाते हैं. देखने के बाद भी रेलवे की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जाती है. माजरा जामताड़ा रेलवे फाटक की है. कुछ वर्ष पूर्व जामताड़ा के बेना फाटक व कांशीटांड़ के पास कई लोग हादसा के शिकार हो चुके हैं. जबकि रेलवे नियम के अनुसार रेलवे के नियमों को उल्लंघन करने वालों से पांच सौ रुपये जुर्माना के साथ-साथ तीन माह सजा का भी प्रावधान है़ बावजूद लोग बेधड़क रेलवे बंद फाटक को आर-पार करते रहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




