22 को मनेगी संताल की 163वीं वर्षगांठ

Updated at : 11 Dec 2017 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
22 को मनेगी संताल की 163वीं वर्षगांठ

प्रत्येक पंचायतों से एक-एक हजार महिला व पुरुष को शामिल करने का है लक्ष्य जामताड़ा : 22 दिसंबर 2017 संताल परगना जिला निर्माण का 163वां वर्षगांठ है. इस उद्देश्य से विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा राज श्रीपल्ली मुहल्ले में ट्राइबल्स ड्रीम संस्था के प्रखंड अध्यक्ष मदन कर्मकार की अध्यक्षता में पंचायत प्रभारियों की बैठक […]

विज्ञापन
प्रत्येक पंचायतों से एक-एक हजार महिला व पुरुष को शामिल करने का है लक्ष्य
जामताड़ा : 22 दिसंबर 2017 संताल परगना जिला निर्माण का 163वां वर्षगांठ है. इस उद्देश्य से विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा राज श्रीपल्ली मुहल्ले में ट्राइबल्स ड्रीम संस्था के प्रखंड अध्यक्ष मदन कर्मकार की अध्यक्षता में पंचायत प्रभारियों की बैठक हुई.
इसमें सर्वसम्मति से सभी संगठनों के आह्वान पर 22 दिसंबर को आयोजित देश मांझी, मांझी परगना, पांचवीं अनुसूची, सरना धर्म कोड, महारैली को सफल बनाने हेतु प्रत्येक पंचायत से एक हजार की संख्या में महिला एवं पुरुष नौजवान भाग लेने का लक्ष्य रखा गया.
उक्त महारैली में देश एवं झारखंड के विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के अगुआ जैसे गांव के परंपरागत रूढ़िवादी व्यवस्था के पदाधिकारी मांझी, नायके, पहान, मानकी के साथ-साथ भोगनाडीह से वीर बांटा सिदो-कान्हू के वंशज, मरांड बुरु समिति गिरीडीह, लुगु बुरु घंटा बाड़े समिति ललपनिया बोकारो सहित अन्य पदाधिकारी बड़ी संख्या में आदिवासी सरना धर्म लंबी एवं मूलवासी समाज के लोग भाग लेंगे.
बैठक में मुख्य रूप से संजय पाहन, महेश बनर्जी, निर्मल मरांडी, सरोज हेंब्रम, मनोज एवं शिवली बाड़ी पंचायत प्रभारी मिलन मंडल, अप्पू भंडारी, निमाई राय, सरोज कुमार तुरी, रंजन कुमार पासवान, राजेश मंडल, बिट्टू पंडित, संजय कुमार पाल, दिवाकर महतो, श्रीकांत मंडल, सलिल मंडल, कृष्णा मंडल, मदन मंडल, मनोज कुमार दे, वासुदेव मिर्धा, दुलाल मंडल आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola