साइबर अपराध को करेंगे खत्म
Updated at : 10 Dec 2017 5:34 AM (IST)
विज्ञापन

संकल्प. सूढ़ी समाज ने बैठक में लिया निर्णय विद्यासागर : करमाटांड़ में शनिवार को सूढ़ी समाज की बैठक की गयी. इसमें जामताड़ा नपं अध्यक्ष सह भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल भी शामिल हुए. इस दौरान सूढ़ी समाज को मजबूत करने व समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का निर्णय लिया. वीरेंद्र मंडल ने कहा कि […]
विज्ञापन
संकल्प. सूढ़ी समाज ने बैठक में लिया निर्णय
विद्यासागर : करमाटांड़ में शनिवार को सूढ़ी समाज की बैठक की गयी. इसमें जामताड़ा नपं अध्यक्ष सह भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल भी शामिल हुए.
इस दौरान सूढ़ी समाज को मजबूत करने व समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का निर्णय लिया. वीरेंद्र मंडल ने कहा कि करमाटांड़ पूरे देश में साइबर अपराध जैसे दाग से बदनाम है. इस अपराध को लेकर सूढ़ी समाज के अधिकतर लोगों पर मामला दर्ज हो रहा है. यह शर्म की बात है. साइबर जैसे दाग समाज के लिए कोढ़ है. इसे दूर करना समाज का महत्वपूर्ण दायित्व है. इस पर लगाम लगाने के लिए समाज के लोगों को कमेटी बनाने की अपील की और साइबर अपराध को समाप्त करने की शपथ लेने को कहा. कहा कि कोई साइबर अपराध से जुड़ा हो, तो उसे कमेटी पुलिस को सौंपे.
कहा कि क्षेत्र में हर दिन देश भर की पुलिस छापेमारी कर रही है. इसे रोकने के लिए समाज से ही साइबर अपराध को खत्म करना होगा. ग्रामीणों ने समाज के विकास के लिए तरह-तरह के सुझाव दिये. मौके पर श्याम सुंदर मंडल, महेंद्र मंडल, शिवनारायण मंडल, कमलेश मंडल, निलांबर मंडल, राम प्रसाद मंडल, जय प्रकाश मंडल आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




