ठंड के मौसम में सब्जी का बाजार गर्म

Updated at : 05 Dec 2017 7:10 AM (IST)
विज्ञापन
ठंड के मौसम में सब्जी का बाजार गर्म

गड़बड़ाया बजट. दशहरा के समय हुई बारिश से पैदावार प्रभावित 60 रुपये प्रति किलो बिक रहे प्याज व टमाटर जामताड़ा : ठंड बढ़ते ही मंडियों में सब्जियों की अवाक बढ़ गयी है. बावजूद कीमतों में कमी नहीं आयी है. नतीजा आज भी मंडियों में सब्जी की कीमतें आसमान छू रही हैं. जामताड़ा बाजार में अधिकांश […]

विज्ञापन

गड़बड़ाया बजट. दशहरा के समय हुई बारिश से पैदावार प्रभावित

60 रुपये प्रति किलो बिक रहे प्याज व टमाटर
जामताड़ा : ठंड बढ़ते ही मंडियों में सब्जियों की अवाक बढ़ गयी है. बावजूद कीमतों में कमी नहीं आयी है. नतीजा आज भी मंडियों में सब्जी की कीमतें आसमान छू रही हैं. जामताड़ा बाजार में अधिकांश सब्जियां 40 रुपये किलो बिक रही है. इससे आम लोगों का जहां घरेलू बजट गड़बड़ा रहा है, वहीं पॉकेट पर अतिरिक्त बोझ पड़ने से लोग मौसमी सब्जी का स्वाद नहीं ले पा रहे हैं. बैंगन, टमाटर, हरी मिर्च, कद्दू, फूलगोभी, पत्तागोभी आदि काफी महंगे बिक रहे हैं. आम तौर पर ठंड बढ़ते ही सब्जियों की पैदावार दोगुनी हो जाती है. किसान भारी मात्रा में सब्जियां लेकर बाजार पहुंचे हैं, लेकिन इस बार बाजार का रूप अलग दिख रहा है.
सामान्यत: ठंड के सीजन में सब्जियों की कीमतें घट जाती है. खरीदार सस्ती सब्जियों खरीद पाते हैं. यही वजह है कि लोग ठंड के सीजन का इंतजार करते हैं. मगर खपत के अनुपात में मंडी में सब्जियां कम आने से जामताड़ा बाजार में कीमतें अब भी चढ़ी हुई हैं. बताया कि दशहरा के समय बारिश व समय से पहले कोहरा छा जाने से अधिकांश सब्जियों की लतें सड़ गयी हैं. इसके कारण सब्जी उत्पादन (पैदावार) पर खासा असर पड़ा है, उसका खामियाजा पहले किसानों को अौर अब ग्राहकों को भुगतना पड़ रहा है. आपूर्ति कम होने व ग्राहकों की डिमांड बढ़ने से कीमतें आसमान छू रही हैं.
एक सौ रुपये लेकर बाजार जाती हूं, लेकिन सब्जी के दाम में इतना इजाफा है कि पूरा थैली भी नहीं भर पाता है.
-रीना राउत
प्याज के दाम इतना बढ़ गया है कि अब घर में प्याज खाना भी मुश्किल हो रहा है. लगातार सब्जी के दाम बढ़ रही है
असीमा खातून
सब्जी खाना तो मुश्किल हो रहा है, लगातार सब्जी के दाम बढ़ रही है.
पिंकी कुमारी
सब्जियाें की कीमतें
सब्जी कीमत रुपये प्रति किलो
टमाटर 60
भिंडी 35
बैंगन 30
हरा मटर 60
मूली 20
परवल 40
कद्दू 20
पत्ता गोभी 30
फुल गोभी 20-25 रुपये पीस
प्याज 60
पालक 25
पुराना आलू 10
गाजर 50
सीम 30
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola