सोनबाद गांव के जंगल से दो साइबर ठग गिरफ्तार
Updated at : 29 Nov 2017 5:20 AM (IST)
विज्ञापन

कार्रवाई. जामताड़ा पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना पर की छापेमारी जामताड़ा : नारायणपुर एवं करमाटांड़ के बाद अब साइबर अपराधी जामताड़ा थाना क्षेत्र में पांव फैलाने लगा है. इन दिनों जामताड़ा के सोनबाद एवं धोबना में साइबर अपराधियों की गतिविधि देखा जा रहा है. मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना […]
विज्ञापन
कार्रवाई. जामताड़ा पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना पर की छापेमारी
जामताड़ा : नारायणपुर एवं करमाटांड़ के बाद अब साइबर अपराधी जामताड़ा थाना क्षेत्र में पांव फैलाने लगा है. इन दिनों जामताड़ा के सोनबाद एवं धोबना में साइबर अपराधियों की गतिविधि देखा जा रहा है. मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के सोनबाद गांव से दो साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है.
बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक सोनबाद के एक जंगल में बैठकर साइबर क्राइम का काम कर रहा है. उसके बाद थाना प्रभारी रवींद्र कुमार की अगुआई में पुलिस टीम का गठन कर उक्त जंगल को घेर लिया गया. इस दौरान पुलिस ने सोनबाद के मनोज दे व प्रहलाद कुमार को साइबर क्राइम करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने दोनों आरोपित के पास से दो पासबुक एवं तीन मोबाइल भी जब्त किया है.
जब्त तीनों मोबाइल को पुलिस ने जांच के लिए तकनीकी सेल भेज दिया है. जब्त पासबुक की जानकारी ली रही है कि उक्त खाता में कितनी राशि जमा है. बता दें कि कुछ दिन पूर्व ही जामताड़ा पुलिस ने जामताड़ा थाना क्षेत्र के धोबना गांव से पांच साइबर आरोपी को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने इन सभी आरोपितों के पास से तीन बाइक, एक ट्रैक्टर सहित अन्य सामान जब्त किया था.
लगातार पुलिस को मिल रही कामयाबी
दोनों के पास से दो पासबुक व तीन मोबाइल किया जब्त, जांच को तकनीकी सेल को भेजा
पूर्व में धोबना गांव से भी गिरफ्तार हो चुके थे पांच साइबर आरोपित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




