पहले दिन तीन नवजात हुए भर्ती

Updated at : 25 Nov 2017 5:01 AM (IST)
विज्ञापन
पहले दिन तीन नवजात हुए भर्ती

अच्छी खबर l सदर अस्पताल में शुरू हुआ 12 बेड का न्यूमनेटल केयर यूनिट जामताड़ा : सदर अस्पताल स्थित राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उद‍्घाटन किये गये सिक न्यूमनेटल केयर यूनिट का चालू शुक्रवार को किया़ इस दौरान सीएस डॉ बीके साहा ने बताया कि यूनिट को प्रारंभ के दिन तीन नवजात को भर्ती […]

विज्ञापन

अच्छी खबर l सदर अस्पताल में शुरू हुआ 12 बेड का न्यूमनेटल केयर यूनिट

जामताड़ा : सदर अस्पताल स्थित राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उद‍्घाटन किये गये सिक न्यूमनेटल केयर यूनिट का चालू शुक्रवार को किया़ इस दौरान सीएस डॉ बीके साहा ने बताया कि यूनिट को प्रारंभ के दिन तीन नवजात को भर्ती किया. 12 बेड की व्यवस्था है़ इसमें 12 नवजात को एक साथ भर्ती किया जा सकता है़ वहीं डीपीएम दीपक कुमार गुप्ता ने कहा कि यूनिट में दो चिकित्सक डॉ सुबोध कुमार व डॉ श्वेता शालिनी को नियुक्त किया गया है़
साथ ही नवजात को देखभाल के लिए कुल आठ एएनएम को नियुक्त किया गया है़ कहा यूनिट में वैसे नवजात को भर्ती किया जायेगा, जो समय के पूर्व जन्म ले लिया हो, कम वजन वाले नवजात, दूध नहीं खींच पाने वाले नवजात, संक्रमण वाले नवजात को भर्ती कर देख-रेख किया जायेगा़ बहरहाल यूनिट के खुलने से स्थानीय लोगों को काफी होगा. सदर अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध नहीं थी. इस कारण लोग धनबाद में इलाज कराने जाते थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola