खाते में बची राशि करें सरेंडर

Updated at : 24 Nov 2017 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
खाते में बची राशि करें सरेंडर

निर्देश. निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों की बैठक में डीसी ने का कहा नपं जामताड़ा के पास 9.44, मिहिजाम नप-13.68, जिप व आइटीडीए के पास क्रमश: चार व छह करोड़ बची है राशि जिला के सभी विभागों एक से ज्यादा न रखें बैंक खाता जामताड़ा : समाहरणालय सभागार में डीसी रमेश कुमार दुबे ने जिला के […]

विज्ञापन

निर्देश. निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों की बैठक में डीसी ने का कहा

नपं जामताड़ा के पास 9.44, मिहिजाम नप-13.68, जिप व आइटीडीए के पास क्रमश: चार व छह करोड़ बची है राशि
जिला के सभी विभागों एक से ज्यादा न रखें बैंक खाता
जामताड़ा : समाहरणालय सभागार में डीसी रमेश कुमार दुबे ने जिला के सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी, कार्यालय प्रधान सहायक के साथ बैठक की. इस दौरान डीसी श्री दूबे ने सभी सरकारी कार्यालयों में संधारित, बैंक खातों में जमा रखी गयी राशि को सरकारी कोष में अविलंब जमा करने का निर्देश दिया़ कहा जिन खातों में वित्त विभाग से अनुमति नहीं ली गयी है तो उन्हें तत्काल बंद करने का निर्देश दिया़ सरकारी राशि विभाग के खाते में रहनेवाले ब्याज को खर्च नहीं करने का निर्देश दिया़
कहा विभाग को दिये गये खुद की राशि को सरेंडर करना है़ जिसका रिपोर्ट जिला कार्यालय में जमा करें. वहीं मत्स्य विभाग के पास दो बैंक खाता रहने पर डीसी श्री दुबे ने एक खाता को बंद करने का निर्देश दिया़ कहा जिला के कोई भी विभाग एक से ज्यादा खाता न रखें. सरकार का भी निर्देश है कि एक विभाग के पास एक ही बैंक खाता रहेगा़ वहीं सांख्यिकी के पास 14 हजार राशि शेष बचे हुए हैं, जिसे जल्द ही भुगतान कर देने का निर्देश दिया़ सांख्यिकी पदाधिकारी ने बताया कि उक्त जमा राशि भुगतान करनी है,
लेकिन बैंक खाता नहीं दिये जाने के कारण भुगतान नहीं किया जा सका़ वहीं नगर पंचायत जामताड़ा के पास नौ करोड़ 44 लाख, मिहिजाम नगर परिषद के पास 13 करोड़ 68 लाख, जिला परिषद के पास चार करोड़, आइटीडीए विभाग के पास छह करोड़ शेष राशि बचा हुआ है़ जिसे सरेंडर करने का निर्देश दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola