साइबर प्रभावित क्षेत्र में तेज करें छापेमारी
Updated at : 24 Nov 2017 5:56 AM (IST)
विज्ञापन

डीआइजी ने पुलिस पदाधिकारियों संग की बैठक, निर्देश जामताड़ा : डीआइजी अखिलेश कुमार झा गुरुवार को जामताड़ा पहुंचे. इस दौरान जामताड़ा पुलिस ने डीआइजी को गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया. इसके बाद डीआइजी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के बाद डीआइजी ने पुलिस अधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की. ्8बैठक के […]
विज्ञापन
डीआइजी ने पुलिस पदाधिकारियों संग की बैठक, निर्देश
जामताड़ा : डीआइजी अखिलेश कुमार झा गुरुवार को जामताड़ा पहुंचे. इस दौरान जामताड़ा पुलिस ने डीआइजी को गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया. इसके बाद डीआइजी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के बाद डीआइजी ने पुलिस अधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की.
्8बैठक के दौरान लंबित कांडों की समीक्षा की गयी. इसमें साइबर क्राइम को लेकर मुख्य रूप से चर्चा की. डीआइजी ने निर्देश दिया कि लगातार साइबर क्षेत्र में छापेमारी करते रहने तथा जेल में बंद साइबर अपराधी को सजा दिलाने की दिशा में भी पुलिस ठोस तरीके से पहल करे. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार साइबर अपराधी के अवैध संपत्ति को जब्त करने के दिशा में भी काम करें. मौके पर एसपी डॉ जया रॉय, साइबर डीएसपी सुमित कुमार, मुख्यालय डीएसपी जयदीप लकड़ा, इंस्पेक्टर बाल्मिकी सिंह, रवींद्र कुमार सिंह, धनंजय प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




