पांच साइबर ठग गिरफ्तार
Updated at : 23 Nov 2017 7:31 AM (IST)
विज्ञापन

साइबर क्राइम. जामताड़ा के धोबना गांव में पुलिस का छापा आरोपित के पास से एक ट्रैक्टर, पांच बाइक सहित अन्य कई सामान बरामद गिरफ्तार अक्षय का परिवार बीपीएलधारी, पर लाखों की संपत्ति का है मालिक जामताड़ा : थाना क्षेत्र के धोबना गांव से पुलिस ने बुधवार को साइबर क्राइम के पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया […]
विज्ञापन
साइबर क्राइम. जामताड़ा के धोबना गांव में पुलिस का छापा
आरोपित के पास से एक ट्रैक्टर, पांच बाइक सहित अन्य कई सामान बरामद
गिरफ्तार अक्षय का परिवार बीपीएलधारी, पर लाखों की संपत्ति का है मालिक
जामताड़ा : थाना क्षेत्र के धोबना गांव से पुलिस ने बुधवार को साइबर क्राइम के पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है. एक ट्रैक्टर, पांच बाइक सहित अन्य सामान बरामद किया गया है. डीएसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के बाद टीम ने धोबना गांव में छापेमारी की. इस दौरान धोबना के अक्षय मंडल और उसके भाई छोटन मंडल पिता राजन मंडल, मदन रवानी पिता विजेन रवानी, राजू रवानी पिता रामू रवानी एवं दीपक मंडल पिता मधुसुदन मंडल को गिरफ्तार किया गया. सभी आरोपित पिछले कुछ माह से साइबर ठगी करने में जुटे थे. सभी के पास से फर्जी सिम, मोबाइल सहित अन्य सामान जब्त किया गया है.
बीपीएलधारी के पास लाखों की संपत्ति :डीएसपी ने बताया कि अक्षय मंडल इस गिरोह का मुख्य आरोपी है. अक्षय एवं उसका छोटा भाई छोटन मंडल कई माह से साइबर ठगी में संलिप्त था. अक्षय का परिवार बीपीएलधारी है, पर अक्षय की कमाई से 20 लाख के अधिक की लागत से बने आलीशान घर में रहता है. अक्षय ने कुछ दिन पूर्व ही नया ट्रैक्टर खरीदा था. पुलिस द्वारा अक्षय के संपत्ति जब्त करने के दिशा में भी कार्रवाई की जा रही है.
जब्त किये गये सामान
14 मोबाइल, 9 फर्जी सिम, विभिन्न बैंक के 6 एटीएम कार्ड, 1 एलईडी टीवी, 1 प्रिंटर, 1 कंप्यूटर, 5 मोटरसाइकिल एवं 14 हजार 700 रुपये की नकदी जब्त की है.
ये थे छापेमारी टीम में
साइबर डीएसपी सुमित कुमार, साइबर इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद, जामताड़ा थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार सिंह, अरविंद सिंह, राजू मोहली सहित अन्य पुलिस बल छापेमारी टीम में शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




