आभूषण साफ करने के बहाने दो लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

नारायणपुर : थाना क्षेत्र के नारायणपुर के एक कपड़ा व्यवसायी के घर में दिन दहाड़े ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है़ यह घटना बुधवार को दोपहर करीब दो बजे की है. जिसकी जानकारी नारायणपुर थाने को दी गयी गयी. जानकारी के अनुसार दुर्गा वस्त्रालय के मालिक लक्ष्मी वैद्य के घर में एक आभूषण […]
नारायणपुर : थाना क्षेत्र के नारायणपुर के एक कपड़ा व्यवसायी के घर में दिन दहाड़े ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है़ यह घटना बुधवार को दोपहर करीब दो बजे की है. जिसकी जानकारी नारायणपुर थाने को दी गयी गयी. जानकारी के अनुसार दुर्गा वस्त्रालय के मालिक लक्ष्मी वैद्य के घर में एक आभूषण साफ करने वाला ठग ने करीब दो लाख रुपये के संपत्ति चंपत कर दी है़ दोपहर में व्यवसायी के घर एक महिला आभूषण साफ करने के बहाने उसके घर में दस्तक देती है और गृह स्वामी नीलू वैद्या को आभूषण साफ करने की अपनी विद्या से अवगत कराती है़
ठग ने उन्हें बताया कि हम लोग एक कंपनी के रासायन से आभूषण साफ करते है़ं इसमें आभूषण को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता है़ इसकी बातों में गृह स्वामी आ गयी और उन्हें अपने सोने के नेकलेश को साफ करने के लिये दे दिया़ आभूषण साफ करने वाली ठग उस आभूषण को एक प्लास्टिक में डाल कर उसमें सफेद रंग का पॉउडर डाल कर ऊपर से कपड़े द्वारा रंग किया गया़ इसी बीच घर की अन्य महिला ने भी उस आभूषण साफ करने वाली को अपना सोने का जेवरात साफ करने के लिये दे दिया़ दोनों आभूषणों को ठग महिला साफ करने लग जाती है़ इतने में ठग महिला कहती है कि आप दोनों का आभूषण साफ हो गया है और यह कह कर ठग महिला गृह स्वामी को उसके आभूषण देते हुए कहती है कि इसे आप ठंडा होने के बाद निकाल लिजियेगा़
महिला के जाने के 15 मिनट बाद जब गृह स्वामी ने अपने आभूषण को देखती है तो अचंभित हो जाती है़ उसके सोने के स्थान पर पीतल के आभूषण है. तब गृह स्वामी आभूषण साफ करने वाली महिला को खोजने लगती है, लेकिन ठग महिला तब तक फरार हो चुकी थी़ काफी खोजबीन करने के बाद भी महिला का कोई सुराग नहीं मिला. इसकी मौखिक जानकारी समाचार लिखे जाने तक नारायणपुर थाने को दी गयी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




