छह नन बैंकिंग कंपनियों की सीबीआइ छानबीन शुरू

Updated at : 22 Nov 2017 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
छह नन बैंकिंग कंपनियों की सीबीआइ छानबीन शुरू

जामताड़ा : छह नन बैंकिंग कंपनियों के खिलाफ सीबीआइ जांच मंगलवार को शुरू हो गयी है. लोगों की गाढ़ी कमाई के करोड़ों रुपये चपत करने के इस मामले की जांच के लिए सीबीआइ की दो सदस्यीय टीम ने छह नन बैंकिंग कंपनियों के मामले की छानबीन कर रही है. इस क्रम में टीम ने परिसदन […]

विज्ञापन

जामताड़ा : छह नन बैंकिंग कंपनियों के खिलाफ सीबीआइ जांच मंगलवार को शुरू हो गयी है. लोगों की गाढ़ी कमाई के करोड़ों रुपये चपत करने के इस मामले की जांच के लिए सीबीआइ की दो सदस्यीय टीम ने छह नन बैंकिंग कंपनियों के मामले की छानबीन कर रही है. इस क्रम में टीम ने परिसदन में नन बैंकिंग कंपनी के खिलाफ शिकायत करने वाले व न्यायालय में याचिका दर्ज करनेवाले पीड़ित परिवार से मुलाकात और बारी-बारी से पूछताछ की. नन बैंकिंग कंपनियों में निवेश किये गये पैसे,

उसके बदले दिये गये कागजात, रसीद आदि के बारे में जानकारी ली. बता दें कि सीबीआइ की टीम 24 नवंबर तक जामताड़ा में रहेगी और शिकायतकर्ताओं से पूछताछ करेगी. इसके बाद संबंधित नन बैंकिंग कंपनियों के ठिकानाें, कार्यालय आदि में दबिश देगी. सूत्रों के अनुसार टीम में दोनों सदस्य इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी हैं.

इनकी होगी जांच
सीबीआइ की टीम जामताड़ा में जिन नन बैंकिंग कंपनियों की जांच करेगी उसमें मिलानी टेक्नो इंजीनियरिंग लिमिटेड, स्पेन इंडिया प्रोजेक्ट लिमिटेड, ग्रेव प्रोजेक्ट लिमिटेड, फाल्कन ग्रुप ऑफ कंपनी व स्मार्ट इंडिया कंपनी समेत छह कंपनियां शामिल हैं. इन कंपनियों के खिलाफ जिले के विभिन्न स्थानों से करोड़ों रुपये फर्जी तरीके से ठगी करने का आरोप है. जिले के विभिन्न थानों में इन नन बैंकिंग कंपनियों के विरुद्ध कई मामले दर्ज हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola