गोड्डा में मात्र 11 माह ही रहे एसपी हरिलाल

Updated at : 21 Nov 2017 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
गोड्डा में मात्र 11 माह ही रहे एसपी हरिलाल

गोड्डा : एसपी पद पर हरिलाल चौहान 14 दिसंबर 2016 को गोड्डा में पदभार संभाला था. योगदान के कुछ ही दिनों बाद वे अपने ही विभाग के दर्जनों पुलिसकर्मी व थानेदार पर कार्रवाई की थी. श्री चौहान अपने कार्यालय में ही लोगों से मिलते थे. आवास पर किसी से भी मिलना इन्हें पसंद नहीं था. […]

विज्ञापन

गोड्डा : एसपी पद पर हरिलाल चौहान 14 दिसंबर 2016 को गोड्डा में पदभार संभाला था. योगदान के कुछ ही दिनों बाद वे अपने ही विभाग के दर्जनों पुलिसकर्मी व थानेदार पर कार्रवाई की थी. श्री चौहान अपने कार्यालय में ही लोगों से मिलते थे. आवास पर किसी से भी मिलना इन्हें पसंद नहीं था. इस कारण कुछ पुलिस कर्मी को निलंबित भी होना पड़ा था.

जिले में होनेवाले प्रशासनिक कार्यक्रम में ही शामिल होते थे. जिले में एसपी श्री चौहान की पहचान एक फौजी के रूप में थी. वे फौज में पदाधिकारी भी रह चुके हैं. विभाग व आम जनता के लिये काफी सख्त माने जाने वाले एसपी श्री चौहान के कार्यकाल में सरकंडा में दवा व्यवसायी की हत्या के मामले का बहुत ही जल्द खुलासा कर आरोपितों की गिरफ्तारी की थी.

एसपी का पक्ष नहीं सुना गया
विधायक अमित मंडल विवाद में एसपी के पक्ष को भी नहीं सुना गया है. इस संबंध में एसपी से बात करने का प्रयास किया गया, तो उनका मोबाइल नंबर बंद रहा. दोपहर बाद जैसे ही उनके ट्रांसफर की खबर आयी, उनसे संपर्क नहीं हो पाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola