ठग के घर मिली करोड़ों की संपत्ति

Updated at : 21 Nov 2017 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
ठग के घर मिली करोड़ों की संपत्ति

कार्रवाई. दुधानी से तीन साइबर अपराधी धराये पुलिस छापेमारी एक कार और दो बाइक जब्त जामताड़ा : गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को साइबर डीएसपी सुमित कुमार एवं करमाटांड़ थाना प्रभारी केडी झा की अगुवाई में करमाटांड़ थाना क्षेत्र के दुधानी गांव में छापेमारी की गयी. इस दौरान पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों राजेश […]

विज्ञापन

कार्रवाई. दुधानी से तीन साइबर अपराधी धराये

पुलिस छापेमारी एक कार और दो बाइक जब्त
जामताड़ा : गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को साइबर डीएसपी सुमित कुमार एवं करमाटांड़ थाना प्रभारी केडी झा की अगुवाई में करमाटांड़ थाना क्षेत्र के दुधानी गांव में छापेमारी की गयी. इस दौरान पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों राजेश मंडल, रंजीत मंडल एवं सुभाष मंडल को गिरफ्तार किया. इसकी जानकारी जामताड़ा थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक डॉ जया राय ने दी.
उन्होंने कहा कि आरोपित के पास से एक चार चक्का वाहन, दो बाइक एवं दो खाते में जमा 80 हजार रुपये को फ्रिज कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि ये सभी साइबर अपराधी ठगी के पैसे से करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की है. इसकी जांच की जा रही है. सभी साइबर अपराधियों के संपत्ति को जल्द ही सील किया जायेगा. कहा कि साइबर अपराधी को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जायेगा. लगातार साइबर क्षेत्र में छापेमारी कर अपराधियों की गिरफ्तारी की जा रही है.
जब्त सामान
छह मोबाइल, पांच- सिम कार्ड, दो- बैंक खाता, दो-चेक बुक, दो-एटीएम कार्ड, दो- बाइक, तीन- एलईडी टीवी, एक- घड़ी, एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी सामान शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola