बिजली की चपेट में आने से पिता-पुत्री की मौत

Updated at : 20 Nov 2017 7:06 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली की चपेट में आने से पिता-पुत्री की मौत

करमाटांड़ के बागबेर गांव की घटना, सिंचाई के लिए खींचे गये नंगे बिजली तार से हुआ हादसा जामताड़ा : करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बागबेर गांव में बिजली की तार के चपेट में आने से पिता-पुत्री की मौत हो गयी. घटना रविवार देर रात की है. जानकारी के अनुसार गांव निवासी सोहराब मियां व उनकी पुत्री […]

विज्ञापन
करमाटांड़ के बागबेर गांव की घटना, सिंचाई के लिए खींचे गये नंगे बिजली तार से हुआ हादसा
जामताड़ा : करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बागबेर गांव में बिजली की तार के चपेट में आने से पिता-पुत्री की मौत हो गयी. घटना रविवार देर रात की है. जानकारी के अनुसार गांव निवासी सोहराब मियां व उनकी पुत्री जकिया खातून अपने खेत में काम रहे थे. उसी दौरान बिजली की नंगी तार की चपेट में आ गये. इससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है.
बताया जाता है कि बिजली के नंगे तार फसल सिंचाई के लिए खंभे से खेत की ओर ले गये थे. किसी कारणवश तार सटने से सोहराब मियां बिजली की चपेट में आ गये और बिजली की चपेट में आते देख बेटी ने उन्हें छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन बेटी भी बिजली की चपेट में आ गयी. जिस कारण घटना स्थल पर ही दोनों बाप- बेटी की मौत हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola