बिना अनुमति कार्यक्रम की घोषणा पर मुख्यमंत्री नाराज

Updated at : 07 Nov 2017 2:59 AM (IST)
विज्ञापन
बिना अनुमति कार्यक्रम की घोषणा पर मुख्यमंत्री नाराज

समाजसेवी माधव महतो ने किया था मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का दावा भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने किया था खंडन जामताड़ा : बिना अनुमति कुंडहित में कार्यक्रम की घोषणा किये जाने को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गंभीरता से लिया है. साथ ही इस पर नाराजगी जतायी है. मुख्यमंत्री ने पार्टी प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में […]

विज्ञापन

समाजसेवी माधव महतो ने किया था मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का दावा

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने किया था खंडन
जामताड़ा : बिना अनुमति कुंडहित में कार्यक्रम की घोषणा किये जाने को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गंभीरता से लिया है. साथ ही इस पर नाराजगी जतायी है. मुख्यमंत्री ने पार्टी प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर से पुनः विस्तृत जानकारी ली. कहा कि जेवीएम छोड़ चुके माधव चंद्र महतो ने दावा किया था कि उन्हें भाजपा में शामिल करवाने मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष तथा कई पदाधिकारी आ रहे हैं. इसके लिए सात नवंबर को कुंडहित में सभा होगी. श्री महतो इसके लिए जोर-शोर से तैयारी भी कर रहे थे. माधव चंद्र महतो ने इसके पूर्व भी दो बार मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तिथि की घोषणा की थी,
लेकिन न तो प्रशासन ने कभी इसकी पुष्टि की और न ही पार्टी पदाधिकारियों ने.
सूत्रों के अनुसार बिना अनुमति कार्यक्रम की घोषणा और वह भी किसी अनाधिकृत व्यक्ति द्वारा किए जाने की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर को खंडन करने का निर्देश दिया. उन्होंने मंत्री अमर बाउरी तथा रणधीर सिंह से भी मुख्यमंत्री के निर्देश पर बात की तो उन दोनों ने भी कार्यक्रम से अनभिज्ञता जतायी.
तब जाकर प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने मुख्यमंत्री के तथाकथित कार्यक्रम का खंडन किया. रविवार रात बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रवीण प्रभाकर से पुनः पूछा कि खंडन छपा या नहीं, तो श्री प्रभाकर ने प्रभात खबर की कटिंग दिखाई. मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर फिर से कोई व्यक्ति बिना अनुमति उनके संबंध में कोई घोषणा करता है तो आवश्यक कार्रवाई होगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि सिर्फ पार्टी प्रवक्ता तथा पदाधिकारी ही कोई घोषणा कर सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola