आतंकी हमले का विरोध, भाजयुमो ने निकाला कैंडल मार्च
Updated at : 05 Nov 2017 5:54 AM (IST)
विज्ञापन

जामताड़ा : शनिवार को राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मितेश साह के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया. मार्च स्थानीय सुभाष चौक से निकलकर वीर कुंवर सिंह चौक पर जाकर समाप्त हो गया. जिलाध्यक्ष श्री साह ने कहा कि दो नवंबर को जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों ने शोपियां जिला के […]
विज्ञापन
जामताड़ा : शनिवार को राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मितेश साह के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया. मार्च स्थानीय सुभाष चौक से निकलकर वीर कुंवर सिंह चौक पर जाकर समाप्त हो गया.
जिलाध्यक्ष श्री साह ने कहा कि दो नवंबर को जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों ने शोपियां जिला के भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष गौहर अहमद भट्ट की हत्या कर दी गयी. इसी निमित्त उनकी शहादत को श्रद्धांजलि के तहत मार्च निकाले हैं. इस घटना के विरोध में रविवार को इंदिरा चौक में आतंकवाद का पुतला दहन किया जायेगा. युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री मनीष दुबे ने कहा कि जम्मू कश्मीर में भजपा गठबंधन की सरकार केंद्र की सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर विकास को गति प्रदान कर रहे हैं.
जिससे अलगाववादी ताकते हताश होकर इस प्रकार की घटना को अंजाम दिला रही है. भाजपा महामंत्री सुभाष प्रसाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे कार्यों और सफल विदेश नीति के कारण दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है, जिससे देश विरोधी ताकते घबरा गई है. इस अवसर पर भाजपा नेता संजय परशुरामका, तरुण गुप्ता, सुभाष प्रसाद, निमाई सेन, ऋषभ तिवारी,
भाजयुमो महामंत्री दीपक दुबे, उपाध्यक्ष शुभम शाह, राकेश गुप्ता, अजय पांडे, मुकेश यादव, अशोक मंडल, निमित्त शरण, राजवीर पटेल, सुधीर मंडल, साकेत मजूमदार, विक्रम मंडल, काली चरण दास, राजकुमार यादव, अमित शाह, नीरज यादव, बालेश्वर मंडल सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




