गढ़वा के होटलों में देह के खेल पर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

Updated:
विज्ञापन

गढ़वा के एसडीएम संजय कुमार. फोटो: प्रभात खबर

Garhwa News: गढ़वा में होटलों में अवैध गतिविधियों पर प्रशासन सख्त हो गया है. एसडीएम संजय कुमार ने आईडी अनिवार्य, सीसीटीवी और पुलिस सत्यापन जैसे कड़े नियम लागू किए हैं. थाना प्रभारियों को नियमित जांच के निर्देश दिए गए हैं, जबकि उल्लंघन पर जुर्माना, लाइसेंस निलंबन और होटल सील करने की चेतावनी दी गई है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

गढ़वा से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा शहर के होटलों में प्रशासन की पैनी नजर रहने वाली है. गढ़वा एसडीएम संजय कुमार ने साफ कर दिया है कि होटल व्यवसाय में लापरवाही या लालच के लिए कोई जगह नहीं है. हालिया छापेमारी में सामने आई अव्यवस्थाओं के बाद प्रशासन ने अब नियमों का शिकंजा कसना शुरू कर दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

थाना प्रभारियों को नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश

एसडीएम संजय कुमार ने अनुमंडल के सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे अपने क्षेत्र के होटलों और लॉज का नियमित औचक निरीक्षण करें. पुलिस अब न केवल इंट्री रजिस्टर की जांच करेगी, बल्कि मौके पर मौजूद लोगों का भौतिक सत्यापन भी करेगी.

होटल संचालकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी

प्रशासन ने सुरक्षा और सामाजिक मर्यादा बनाए रखने के लिए निम्नलिखित नियम अनिवार्य कर दिए हैं

  • आइडी प्रूफ अनिवार्य: प्रत्येक आगंतुक का वैध पहचान पत्र लेना और गेस्ट रजिस्टर में पूर्ण विवरण दर्ज करना होगा.
  • सीसीटीवी सर्विलांस: होटल के प्रवेश, निकास, रिसेप्शन और कॉरिडोर में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य है. साथ ही 30 दिनों का बैकअप सुरक्षित रखना होगा.
  • कर्मी सत्यापन: होटल में काम करने वाले सभी कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा.
  • संदिग्ध गतिविधि की सूचना: बिना सामान के आना-जाना या बार-बार कम अवधि के लिए कमरा लेने जैसी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को देनी होगी.

इसे भी पढ़ें: गढ़वा के केतार ब्लॉक में शराब पीकर हंगामा, अब नाप दिए जाएंगे तीन कर्मचारी

एसडीएम के सख्त निर्देश

एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि होटल व्यवसाय जिम्मेदारी भरा कार्य है. संचालकों की थोड़ी सी लापरवाही विधि-व्यवस्था के लिए बड़ा खतरा बन सकती है. नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना, लाइसेंस निलंबन और होटल को सील करने जैसी कठोर कार्रवाई की जाएगी एसडीएम ने स्पष्ट किया है कि केवल व्यवसायियों पर ही नहीं, बल्कि जवाबदेही पुलिस पर भी तय की गई है. प्रत्येक होटल को संबंधित थाने से टैग किया जाएगा. यदि निरीक्षण में लापरवाही पाई गई, तो संबंधित पुलिस पदाधिकारी के विरुद्ध भी विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी.प्रशासन ने आम जनता से भी सहयोग की अपील की है.यदि कहीं भी संदिग्ध गतिविधि नजर आती है, तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें.अनुमंडल प्रशासन और पुलिस का संयुक्त औचक जांच अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ें: घर खाली कराने के लिए पतरातू के हेसला में हाई वोल्टेज ड्रामा, मौके पर पहुंचे यशवंत सिन्हा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola