चौथे दिन खुद उपलाया पवन का शव

रानीश्वर : मसानजोर डैम से तीन दिन बाद शुक्रवार की सुबह पवन कुमार झा का शव बरामद हो सका. शव खुद डैम के पानी में उपला गया था. जिसके बाद रानीबहाल के एक शख्स की नजर पड़ी, तो उसने शव को बाहर निकाला. प्रशासन का कहना था कि एनडीआरएफ की टीम बुलायी जा रही है, […]
रानीश्वर : मसानजोर डैम से तीन दिन बाद शुक्रवार की सुबह पवन कुमार झा का शव बरामद हो सका. शव खुद डैम के पानी में उपला गया था. जिसके बाद रानीबहाल के एक शख्स की नजर पड़ी, तो उसने शव को बाहर निकाला. प्रशासन का कहना था कि एनडीआरएफ की टीम बुलायी जा रही है, पर मंगलवार से गुरुवार बीतने पर भी एनडीआरएफ की टीम नहीं पहुंची. मंगलवार को नाव में झग्गर लगाकर उसके शव को निकालने की कोशिश की गयी थी, पर शव मिल ही नहीं पाया था.
थक-हारकर स्थानीय लोगों व प्रशासन ने प्रयास छोड़ दिया था और एनडीआरएफ का इंतजार कर रहे थे. पूरे तीन दिन बीतने के बाद शव अपने आप पानी के उपर आ गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




