चारों साइबर ठगी को भेजा जेल

Updated at : 26 Oct 2017 7:05 AM (IST)
विज्ञापन
चारों साइबर ठगी को भेजा जेल

प्रेसवार्ता. साइबर डीएसपी ने दी जानकारी विद्यासागर/नारायणपुर : करमाटांड़ थाना में साइबर डीएसपी सुमित कुमार ने आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि 24 अक्तूबर को तेलकियारी गांव में छापेमारी अभियान चलाकर दो साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. इनलोगों के पास से एक मोटरसाइकिल (जेएच 21 – 5746) जब्त किया गया है. बताया कि साइबर अपराधी […]

विज्ञापन

प्रेसवार्ता. साइबर डीएसपी ने दी जानकारी

विद्यासागर/नारायणपुर : करमाटांड़ थाना में साइबर डीएसपी सुमित कुमार ने आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि 24 अक्तूबर को तेलकियारी गांव में छापेमारी अभियान चलाकर दो साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. इनलोगों के पास से एक मोटरसाइकिल (जेएच 21 – 5746) जब्त किया गया है. बताया कि साइबर अपराधी बैंक मैनेजर बनकर लोगों के रुपये ठगी करने का काम करते थे. दीपेश यादव व पलटू यादव को गिरफ्तार किया गया है. अन्य भाग गये. पलटू यादव के पास से चार मोबाइल, चार सिम मिला है. वहीं दीपेश ने पूछताछ में बताया कि अपनी मोबाइल धान खेत में फेंक दिया हैं. दोनों बैंक मैनेजर बन कर दूसरे को पैसा ठगी करते हैं. उनके साथ आनंदी यादव (23), उमेश यादव (20), प्रदीप यादव (23) भी साइबर क्राइम का काम करते हैं.
सभी एक साथ बैठ कर पैसा ठगी का काम करते हैं. छापेमारीअभियान चलाकर दो पकड़ाया है. इधर. साइबर डीएसपी सुमित कुमार ने नारायणपुर थाना प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बताया कि मदनाडीह गांव से पकड़ा साइबर अपराधियों को बुधवार को जेल भेज दिया है. मदनाडीह के सुमित रक्षित तथा लब दत्त को फर्जी अधिकारी बनकर रंगे हांथ पकड़ा गया है. इनकी गिरफ्तारी गुप्त सूचना पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के मदनाडीह गांव से की गयी है. इसके आलावा 10 अन्य लोगों पर साइबर अपराध का मामला दर्ज किया गया है. इन आरोपितों के पास से दो मोबाइल और तीन सिंपल मोबाइल जब्त किया गया है.
सुमित कुमार ने बताया कि यह सब फर्जी बैंक अधिकारी बनकर दूसरे के एटीएम गुप्त कोड लेकर ई वॉलेट से पैसा मारते हैं. डीएसपी ने बताया कि जिले में जितने भी साइबर अपराधी हैं वह सब यह काम छोड़कर अपनी निजी काम में लगे अन्यथा जेल की काल कोठरी में सड़ना होगा. जल्द ही जिले के सभी साइबर अपराधी को चिह्नित कर उसकी अवैध संपत्ति को जब्त कर लिया जायेगा. इस कांड में क्षेत्र के मदनाडीह गांव के वंशी रक्षित, आनंद दत्ता, गोविंद दत्ता, किंकर दत्ता, समीर रक्षित, विजय दत्ता, सपन रक्षित एवं राकेश समेत अन्य चार को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola