बंध्याकरण में जामताड़ा व नसबंदी में नारायणपुर फिसड्डी

जामताड़ा : स्वास्थ्य विभाग के लाख प्रयास के बावजूद जिलेवासी परिवार नियोजन कार्यक्रम में रुचि नहीं दिखा रहे हैं. इस कारण चालू वित्तीय वर्ष में जिला को मिले परिवार नियोजन का लक्ष्य से कोसों दूर है. अभी तीन माह ही शेष बचे हैं, ऐसे में लक्ष्य को पूरा करना नामुमकिन है. गौरतलब है कि बंध्याकरण […]
जामताड़ा : स्वास्थ्य विभाग के लाख प्रयास के बावजूद जिलेवासी परिवार नियोजन कार्यक्रम में रुचि नहीं दिखा रहे हैं. इस कारण चालू वित्तीय वर्ष में जिला को मिले परिवार नियोजन का लक्ष्य से कोसों दूर है. अभी तीन माह ही शेष बचे हैं, ऐसे में लक्ष्य को पूरा करना नामुमकिन है. गौरतलब है कि बंध्याकरण व नसबंदी को बढ़ावा देेने के लिए सरकार ने प्रोत्साहन राशि का भी प्रावधान किया गया है. साथ गांव-गांव में सहिया का नियुक्त किया है. बावजूद लक्ष्य पूरा नहीं हो रहा है.
इसके अलावा विभाग की ओर से समय-समय पर जागरुकमा कार्यक्र भी चलाया जाता है. स्थानीय स्तर पर आंगनबाड़ी सेविका, सहिया, एएनएम सहित चिकित्सक भी लगे हुए है. बावजूद लोगों में रुचि कम है. वितीय वर्ष 2017-18 में जिला को महिला बंध्याकरण का लक्ष्य 3500 है. नसबंदी का लक्ष्य 500 है. अगस्त माह तक मात्र 142 बंध्याकरण व 21 नसबंदी हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




