आग बुझाने की व्यवस्था नहीं कमी. जिले में मात्र दो ही दमकल, पंडालों में भी निर्देश का उल्लंघन

Updated at : 28 Sep 2017 5:29 AM (IST)
विज्ञापन
आग बुझाने की व्यवस्था नहीं कमी. जिले में मात्र दो ही दमकल, पंडालों में भी निर्देश का उल्लंघन

जामताड़ा : जिले में अग्निशमन विभाग के पास अग्निशमन वाहन की कमी है. दो ही गाड़ी जिले में है. दो में से एक वाहन को नाला भेज दिया गया है. एक ही अग्निशमन वाहन मुख्यालय में है. दुर्गापूजा में सभी पूजा पंडालों में अग्निशमन यंत्र प्रशासन की ओर से लगाने का निर्देश प्राप्त है, लेकिन […]

विज्ञापन

जामताड़ा : जिले में अग्निशमन विभाग के पास अग्निशमन वाहन की कमी है. दो ही गाड़ी जिले में है. दो में से एक वाहन को नाला भेज दिया गया है. एक ही अग्निशमन वाहन मुख्यालय में है. दुर्गापूजा में सभी पूजा पंडालों में अग्निशमन यंत्र प्रशासन की ओर से लगाने का निर्देश प्राप्त है, लेकिन किसी भी पूजा पंडाल में अग्निशमन यंत्र अभी तक नहीं लगाया गया है. पूजा पंडालों में कोई गड़बड़ी या विद्युत शॉर्ट सर्किट होने से आग बुझाने की कोई व्यवस्था नहीं की गयी है.

जिला प्रशासन ने शांति समिति तथा केंद्रीय शांति समिति की बैठक में अग्निशमन यंत्र लगाने का बार-बार निर्देश दिया गया था, बावजूद समुचित व्यवस्था नहीं की गयी है. वहीं सीसीटीवी कैमरे भी सभी जगहों पर नहीं लगाये गये हैं. एक दो पूजा पंडाल को छोड़कर कहीं सीसीटीवी कैमरा भी नहीं दिखाई दे रहा है. एसपी ने केंद्रीय शांति समिति की बैठक में थाना प्रभारियों को भी सीसीटीवी कैमरा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

जिले में दो ही वाहन हैं, जिसमें से एक को नाला भेजा गया है. दूसरा जिला मुख्यालय में है. अग्निशमन के छोटे वाहन नहीं रहने के कारण परेशानी भी हो रही है. वे सभी पूजा पंडाल में घूम-घूम कर पूजा समिति के लोगों को अग्निशमन यंत्र लगाने की अपील कर रहे हैं. तीन पंडालों में यंत्र लगाये गये हैं. जल्द ही और स्थानों में भी व्यवस्था कर ली जायेगी.
– महिपाल कश्यप, जिला अग्निशमन प्रभारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola