प्रशासन अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी

जामताड़ा : दुर्गापूजा व मुहर्रम को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है़. प्रशासन द्वारा सभी पूजा पंडालों में सुरक्षा पर खास ध्यान दिया गया है तथा समिति से भी सुरक्षा को लेकर अलर्ट रहने की अपील की है़. डीसी रमेश कुमार दुबे ने बताया कि पूजा को […]
जामताड़ा : दुर्गापूजा व मुहर्रम को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है़. प्रशासन द्वारा सभी पूजा पंडालों में सुरक्षा पर खास ध्यान दिया गया है तथा समिति से भी सुरक्षा को लेकर अलर्ट रहने की अपील की है़. डीसी रमेश कुमार दुबे ने बताया कि पूजा को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा की दृष्टिकोण से सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. सभी प्रखंडों में इमरजेंसी के लिए चिकित्सक की प्रतिनियुक्त किया गया है. साथ ही एंबुलेंस की पर्याप्त व्यवस्था रखी गयी है़.
जामताड़ा सदर में इमरजेंसी चिकित्सक को प्रतिनियुक्त किया गया है़. शहर में पीसीआर वैन से लगातार गश्ती लगाकर असामाजिक तत्वों पर नजर रखेंगे. वहीं जगह-जगह पर दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है़. डीसी श्री दुबे ने जिलेवासियों को आपसी भाई चारे के साथ त्योहार मनाने का अपील की है़.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




