मानदेय नहीं मिलने पर प्रशिक्षण में रखा उपवास

कुंडहित : कुंडहित बीआरसी में बुनियादी प्रशिक्षण में पहुंचे पारा शिक्षकों ने उपवास रखा. पारा शिक्षक संघ के अध्यक्ष दामोदर घोष ने कहा कि पारा शिक्षकों को तीन माह से मानदेय नहीं मिला है. दुर्गापूजा का समय है और अभीतक मानदेय नहीं दिया जा रहा है. कहा कि उन्हें अल्प मानदेय पर काम करना पड़ता […]
कुंडहित : कुंडहित बीआरसी में बुनियादी प्रशिक्षण में पहुंचे पारा शिक्षकों ने उपवास रखा. पारा शिक्षक संघ के अध्यक्ष दामोदर घोष ने कहा कि पारा शिक्षकों को तीन माह से मानदेय नहीं मिला है. दुर्गापूजा का समय है और अभीतक मानदेय नहीं दिया जा रहा है. कहा कि उन्हें अल्प मानदेय पर काम करना पड़ता है. फिर भी समय पर नहीं मिल रहा है.
दुर्गापूजा में बाल बच्चों को बहुत आशा रहती है. बच्चों की आशा पर भी सरकार पानी फेर रही है. कहा कि भाजपा की सरकार एक हजार दिन के जश्न में डूबी हुई है, लेकिन पारा शिक्षकों की समस्या पर सरकार को जरा भी फिक्र नहीं है. कहा कि किसी का दुर्गापूजा है तो किसी का मुहर्रम है. बावजूद वे अपने कर्तव्य पर बने हुए हैं. श्री घोष ने कहा कि विधायक सांसद अपने वेतन वृद्धि में ठीक आगे रहते हैं, लेकिन सरकारी कर्मी, जनता भूखे मरे इससे सरकार को कोई मतलब नहीं है. प्रशिक्षण में कोई भी पारा शिक्षकों ने भोजन नहीं किया. सभी उपवास पर रहे. मौके पर दामोदर घोष, तापस राय, दुलाली हेंब्रम सहित 19 पारा शिक्षक थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




