केंद्रीय विद्यालय का उदघाटन आज
Updated at : 22 Sep 2017 5:30 AM (IST)
विज्ञापन

खुशखबरी. स्थापना के दस वर्ष बाद मिलेगा अपना भवन 18.53 करोड़ की लागत से विद्यालय भवन का किया गया निर्माण जामताड़ा : भाजपा सरकार का हजार दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में 22 सितंबर को दुमका में गृहमंत्री राजनाथ सिंह विभिन्न योजना का शिलान्यास व उदघाटन करेंगे. इस दौरान जामताड़ा में नवनिर्मित केंद्रीय विद्यालय का […]
विज्ञापन
खुशखबरी. स्थापना के दस वर्ष बाद मिलेगा अपना भवन
18.53 करोड़ की लागत से विद्यालय भवन का किया गया निर्माण
जामताड़ा : भाजपा सरकार का हजार दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में 22 सितंबर को दुमका में गृहमंत्री राजनाथ सिंह विभिन्न योजना का शिलान्यास व उदघाटन करेंगे. इस दौरान जामताड़ा में नवनिर्मित केंद्रीय विद्यालय का उदघाटन भी गृहमंत्री ऑनलाइन करेंगे. जामताड़ा में केंद्रीय विद्यालय दक्षिणबहाल स्थित आइटीआइ कॉलेज के समीप 18.53 करोड़ की लागत से बनाया गया है. जामताड़ा में केंद्रीय विद्यालय का स्थापना वर्ष 2008 में हुई थी. स्थापना के समय से ही बालिका उच्च विद्यालय के परिसर में बने बालिका छात्रावास में विद्यालय का पठन-पाठन किया जा रहा है. केंद्रीय विद्यालय का अपना भवन दस वर्षों के बाद बना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




