अब सीबीआइ करेगी नन बैंकिंग कंपनी के 36 केस की जांच

जामताड़ा : जिले में विभिन्न नन बैंकिंग कंपनियों पर दर्ज मामले की जांच अब सीबीआइ करेगी. पहले फेज में 36 नन बैंकिंग कंपनियों के केस की सूची सीबीआइ को सौंपेगी. इन कंपनियों में जामताड़ा थाना के 32 व नाला सर्किल के विभिन्न थाना में दर्ज चार मामले शामिल हैं. सीबीआइ को यह सूची एक सप्ताह […]
जामताड़ा : जिले में विभिन्न नन बैंकिंग कंपनियों पर दर्ज मामले की जांच अब सीबीआइ करेगी. पहले फेज में 36 नन बैंकिंग कंपनियों के केस की सूची सीबीआइ को सौंपेगी. इन कंपनियों में जामताड़ा थाना के 32 व नाला सर्किल के विभिन्न थाना में दर्ज चार मामले शामिल हैं. सीबीआइ को यह सूची एक सप्ताह के अंदर सौंपने का निर्देश सभी थाना प्रभारी काे दिया गया है. जानकारी के अनुसार, जामताड़ा थाना में करीब 60 से अधिक नन बैंकिंग कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज है.
कुछ माह पूर्व दो नन बैंकिंग कंपनी के मामले सीबीआइ के हवाले किये गये, जिसकी जांच चल रही है. वर्तमान में 32 मामले सौंपने की तैयारी की जा रही है. इन सभी कांडों की जांच के लिए सीबीआइ को सौंपा जायेगा. नाला सर्किल में नन बैंकिंग के फर्जीवाड़े मामले में कुल नौ मामले अलग-अलग थानों में दर्ज किया गया है. इनमें से चार मामले सीबीआइ को सौंपे जायेंगे. वर्ष 2016 में नाला थाना में कांड संख्या 86/16, कांड संख्या 153/13 दर्ज कांड संख्या 181/13 दर्ज है. जिसे सीबीआइ को सौंपा जायेगा. साथ ही बागडेहरी थाना में दर्ज कांड संख्या 52/15 को भी सीबीआइ को
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




