कुटीर उद्योग लगा कर बने स्वावलंबी

जामताड़ा : मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन रेडक्रॉस सभागार में किया गया. इसमें जिले भर के लैंपस अध्यक्ष, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारियों ने भाग लिया. इस दौरान बोर्ड के उप निदेशक श्रीकांत ने कहा कि ग्रामीण अर्थ-व्यवस्था को सुदृढ़ करने व गांव में रोजगार सृजन के उद्देश्य से […]
जामताड़ा : मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन रेडक्रॉस सभागार में किया गया. इसमें जिले भर के लैंपस अध्यक्ष, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारियों ने भाग लिया. इस दौरान बोर्ड के उप निदेशक श्रीकांत ने कहा कि ग्रामीण अर्थ-व्यवस्था को सुदृढ़ करने व गांव में रोजगार सृजन के उद्देश्य से ही मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड का गठन किया गया है. प्रति व्यक्ति आय को बढ़ाना सरकार का एकमात्र उद्देश्य है.
साथ ही राज्य का जीडीपी दर को भी बढ़ाया जायेगा. कहा कि गांव में मुर्गी, पशुपालन, सब्जी का उत्पादन के साथ हस्तशिल्प, हैंडलूम जैसे कुटीर उद्योग लगाकर स्वावलंबी बनने की जानकारी दी. उप निदेशक ने सभी लैंपस अध्यक्षों को गांव में ग्रामीण लघु समन्वयक का चुनाव करने की जानकारी दी. कहा कि लघु समन्वयक का चुनाव जल्द किया जाये, ताकि गांव के लोगों का पलायन को रोका जा सके. ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार मिले इसके लिए सरकार कृत संकल्पित है. मौके पर जिला सहकारिता पदाधिकारी रामनाथ साह, जिला समन्वयक नीरज कुमार सहित प्रखंड समन्वयक आलोक कुमार, मिथिलेश कुमार, प्रदीप कुमार राम कुमार, मनोज कुमार बेसरा, शैलेंद्र हेंब्रम मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




