पंडित ईश्वरचंद्र विद्यासागर की जयंती पर निकलेगी साइकिल यात्रा

Updated at : 12 Sep 2017 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
पंडित ईश्वरचंद्र विद्यासागर की जयंती पर निकलेगी साइकिल यात्रा

जामताड़ा : करमाटांड़ के नंदन कानन में बंगाली समिति की बैठक की गयी. इसमें पटना से समिति के सचिव सुनिर्मल दास ने भाग लिया. पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की दो सौ वर्ष पूरा होने पर कई प्रकार के खेल-कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया. वर्ष 2019 में पंडित जी का दो सौ […]

विज्ञापन

जामताड़ा : करमाटांड़ के नंदन कानन में बंगाली समिति की बैठक की गयी. इसमें पटना से समिति के सचिव सुनिर्मल दास ने भाग लिया. पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की दो सौ वर्ष पूरा होने पर कई प्रकार के खेल-कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया. वर्ष 2019 में पंडित जी का दो सौ वर्ष पूरा हो रहा है. कमेटी ने उनकी जयंती पर साइकिल से उनके पैतृक गांव बंगाल के मदिनीपुर जाने का निर्णय लिया. समिति के सदस्य डीडी भंडारी ने कहा कि वे करमाटांड़ में रहकर विधवा विवाह को समाज में मान्यता दी थी.

सबसे पहले उन्होंने ही विधवा विवाह की वकालत की थी. समाज में इसका बहुत विरोध भी हुआ लेकिन कुसंस्कार को खत्म किया. विद्यासागर में रह कर ही गरीबों को शिक्षा दान दिये. शिक्षा का अलख जगाने का काम करमाटांड़ से ही किया गया था. इस मौके पर ईला फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ पीके सरखेल, देवाशीष मिश्रा, दिलीप दास, सचिंद्र नाथ घोष मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola