खेल महाकुंभ नौ अक्तूबर को रांची में : मुख्य सचिव

जामताड़ा : मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की. इस दौरान सीएस ने कहा कि जिला के साढ़े आठ साल से 12 साल तक के बच्चों के लिए खेल महाकुंभ का आयोजन रांची के खेलगांव में होगा. कहा महाकुंभ में निजी व सरकारी सभी विद्यालय के बच्चों को चयन किया जायेगा. खेल […]
जामताड़ा : मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की. इस दौरान सीएस ने कहा कि जिला के साढ़े आठ साल से 12 साल तक के बच्चों के लिए खेल महाकुंभ का आयोजन रांची के खेलगांव में होगा. कहा महाकुंभ में निजी व सरकारी सभी विद्यालय के बच्चों को चयन किया जायेगा. खेल महाकुंभ का आयोजन नौ अक्तूबर को होगा.
प्रखंड स्तर से बीडीओ के माध्यम से बच्चों का चयन कर जिला स्तर पर भेजा जायेगा व जिला स्तर पर जो बच्चे चयन होगा वैसे ही बच्चों को राज्य स्तरीय महाकुंभ में भेजा जायेगा. मौके पर डीसी रमेश कुमार दुबे, एसी विधान चंद्र चौधरी, डीइओ नारायण प्रसाद विश्वास, एडीपीओ अशोक कुमार सिन्हा, डीपीओ कृष्ण नंदन मिश्र सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




